प्रेमिका से मिलने की जिद में युवक चढ़ा रेलवे टावर, पांच घंटे बाद उतारा गया — मुजफ्फरनगर में हंगामा

मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक प्रेमिका से मिलने की जिद में रेलवे टावर पर चढ़ गया। चंदपुरी, खतौली निवासी 25 वर्षीय राजकुमार करीब पांच घंटे तक टावर के ऊपर बैठा रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद आखिरकार उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

घटना सुबह लगभग पांच बजे की है। युवक ने ऊंचे टावर पर चढ़कर शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लगातार समझाने की कोशिश करने लगी। लगभग पांच घंटे के प्रयासों के बाद राजकुमार नीचे उतरने को तैयार हुआ।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल मल्टी स्किल प्रतियोगिता में प्रतिभा प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, राजकुमार ने वर्ष 2024 में अपनी प्रेमिका से हिमाचल प्रदेश के ऊना-हमीरपुर स्थित एक मंदिर में शादी की थी। लेकिन लड़की के परिवार ने इस संबंध को स्वीकार नहीं किया और खतौली थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने करीब एक महीने बाद दोनों को हिमाचल से बरामद किया था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौकशों से मुठभेड़-तीन दबोचे, दो बदमाश गोली लगने से घायल

राजकुमार का कहना है कि उसे प्रेमिका से मिलने या बात करने नहीं दिया जा रहा, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। उसके पिता प्लंबर का काम करते हैं जबकि लड़की का परिवार किसानी करता है। दोनों परिवारों के घर करीब 500 मीटर की दूरी पर हैं और दोनों सैनी समाज से संबंध रखते हैं। राजकुमार बीएससी पास है और फायर वायर बिछाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि युवती अपने परिवार के दबाव में घर पर है।

इसे भी पढ़ें:  बरसात से जलभराव और फसल बर्बादी पर भड़के किसान, पीडब्ल्यूडी के खिलाफ घेराव की दी चेतावनी

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह टावर पर चढ़कर बार-बार अपनी प्रेमिका का नाम पुकार रहा था और परिवार पर नाराजगी जता रहा था।

नई मंडी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *