भूख हड़तालः चार दिन में सुमित मलिक का घट गया पांच किलो वजन

सिंचाई विभाग की सड़कों में भ्रष्टाचार का आरोप, आरटीआई कार्यकर्ता की चौथे दिन भी भूख हड़ताल जारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सिंचाई विभाग द्वारा नवनिर्मित सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल अब आंदोलन का रूप ले चुके हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक पिछले चार दिनों से जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल पर डटे हैं। प्रशासनिक समझाइश और चिकित्सकीय जांच के बावजूद आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है।
जनपद में सिंचाई विभाग खंड गंगा नहर द्वारा निर्मित तीन सड़कों में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक पीनना चार दिनों से जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आंदोलन के चौथे दिन उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद प्रशासन द्वारा मेडिकल जांच कराई गई। जांच में उनका वजन करीब पांच किलो कम पाया गया, जबकि बीपी और शुगर का स्तर भी घटा हुआ मिला। सुमित मलिक का कहना है कि वर्ष 2025-26 में सिंचाई विभाग खंड गंगा नहर द्वारा बनाई गई सड़कों की हालत महज पांच दिन में ही खराब हो गई। सड़कों में न तो मानक के अनुसार तारकोल डाला गया और न ही निर्माण गुणवत्ता का ध्यान रखा गया। इस संबंध में 13 दिसंबर 2025 को जनपद के प्रभारी मंत्री को शिकायत की गई थी। जांच में भी सड़क निर्माण में अनियमितताएं सामने आईं, बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के एक्सईएन की मिलीभगत से एसडीओ और जेई ने मिलकर घटिया सड़क निर्माण कराया। सीडीओ द्वारा की गई स्थलीय जांच में भी सड़क की गुणवत्ता खराब पाई गई। सुमित मलिक ने मांग की कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, विभागीय जांच कराई जाए और सड़कों का दोबारा निर्माण कराया जाए, ताकि किसान अपने खेतों से शुगर मिल तक गन्ना आसानी से ले जा सकें। आरटीआई कार्यकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि एक जेई पिछले 12 वर्षों से एक ही जनपद में तैनात है, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने और कानूनी प्रक्रिया अपनाने की मांग की। सुमित मलिक का कहना है कि सिंचाई विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में 35 सड़क टेंडर निकाले गए, जिनमें कमीशनखोरी के चलते बेहद कम दरों पर टेंडर स्वीकृत किए गए। इससे निर्माण गुणवत्ता प्रभावित हुई। उन्होंने इन सभी टेंडरों की जांच कराने और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई।
शनिवार देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौर ने धरना स्थल पर पहुंचकर सुमित मलिक से वार्ता की और भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन कार्रवाई के ठोस आश्वासन न मिलने पर आंदोलन जारी रहा। भूख हड़ताल के समर्थन में पर्यावरण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास दीक्षित, जितेंद्र कोच, हिमांशु चौधरी, अंकित मलिक पीनना, गौरव पवार, अंकित, अनुज सागर, हरेंद्र मलिक बिट्टू पीनना, सुबोध पवार और पुष्पेंद्र चौधरी सहित कई लोग धरना स्थल पर पहुंचे और समर्थन जताया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-फर्जी जमानत कराने में अधिवक्ता का शातिर मुंशी गिरफ्तार

Also Read This

समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता…नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

अंडमान- सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नौका के पलटने से लगभग 250 लोगों के लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने एक बयान में कहा कि यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से मलेशिया के लिए रवाना हुई थी। भारी हवाओं, उबड़-खाबड़ समुद्र और अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण यह नौका डूब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका में लगभग 280 लोग सवार थे और इसने चार अप्रैल को बांग्लादेश छोड़ा था। हादसे में लापता लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बोट पर

Read More »

खतौली: पुलिस की दबिश पूर्व सभासद के घर दबिश, महिलाओं से झड़प, एक गिरफ्तार

खतौली बुधवार को नगर के देवीदास मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने पूर्व सभासद विनोद शेरवान के मकान पर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान स्थानिय लोगों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।   View this post on Instagram   A post shared by Nayan Jagriti (@nayanjagriti) जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नशीले पदार्थ (गांजा) से जुड़े एक मामले में कार्रवाई हुई थी, जिसमें करीब ढाई किलो गांजा लगभग बरामद किया गया था। इस मामले में कई युवकों को गिरफ्तार

Read More »

दरिद्र बच्चों से किया वादा निभाने मलिन बस्ती पहुंचे योगी के मंत्री

बच्चों, महिलाओं और पुरुषों से मिलकर सुनी पीड़ा, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर किया प्रेरित, जनकपुरी क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शहर की कालोनी जनकपुरी क्षेत्र से सटी मलिन बस्ती में बुधवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब योगी सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक ही भ्रमण पर अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे। अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को मंत्री कपिल देव यहां आये थे और इसके अगले ही दिन बच्चों से किए गए वादे को निभाने पहुंचे मंत्री ने न केवल हालात का जायजा लिया, बल्कि शिक्षा और बुनियादी

Read More »

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोक

नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई ट्रांजिट बेल पर रोक लगा दी और उन्हें तीन हफ्ते में जवाब देने का निर्देश दिया। हालांकि, कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि खेड़ा असम की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई एक हफ्ते की अग्रिम जमानत पर रोक लगा दी है। यह मामला असम में दर्ज उस एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें खेड़ा पर आरोप है कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ कई पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए थे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों पर

Read More »