कुल्हेड़ी गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी गांव में सोमवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मुन्तलिक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों ने मुन्तलिक को फोन कर एक सुनसान मकान में बुलाया, जहां लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल मुन्तलिक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब एक महीने पहले मुन्तलिक का उन्हीं युवकों से बाइक की साइड लगने को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते सोमवार को उसे फुसलाकर बुलाया गया और मारपीट की गई।

घटना की सूचना मिलते ही चरथावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  डीएवी इंटर कॉलेज में एनसीईआरटी पुस्तकों की बिक्री को लेकर हंगामा

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *