अफसरों को लेकर आधी रात सुरक्षा परखने सड़कों पर उतरे एसएसपी संजय वर्मा

नगर में सुरक्षा का सख्त पहराः फ्लैग मार्च कर परखी कानून-व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, संदिग्धों व वाहनों की सघन चेकिंग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में देर रात्रि फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की सतर्कता और यातायात नियंत्रण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया।
जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2025 को देर रात्रि नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा असामाजिक व आपराधिक तत्वों में पुलिस की सक्रियता का संदेश देना रहा। फ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी ने नगर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था और रात्रि गश्त की प्रभावशीलता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कराते नजर आए। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की गई, जिससे सड़क सुरक्षा और अनुशासन को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्र सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ ब्रह्माकुमारीज़ ने शुरू किया जागरुकता अभियान

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सरेराह मुफ्ती पर हमला, वीडियो वायरल होने से लोगों में आक्रोशसूचना मिलने पर फुलास

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-होर्डिंग से पर्यावरण क्षति को लेकर पालिका गंभीरपुरकाजी कस्बे के

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »