मुजफ्फरनगर-अपराध पर नकेल कसने को एसएसपी सख्त, कार्रवाई में तेजी के निर्देश

कानून व्यवस्था मजबूत करने को एसएसपी ने की अपराध गोष्ठी, महिला सुरक्षा और संगठित अपराध पर फोकस

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी तथा संगठित अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसएसपी ने महिला सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने एंटी रोमियो टीमों को सक्रिय रखते हुए सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बाजार क्षेत्रों में नियमित चेकिंग करने को कहा। इसके साथ ही डायल-112 की नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने तथा आम नागरिकों के साथ पुलिस के शालीन और संवेदनशील व्यवहार पर विशेष जोर दिया।

इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल ने दी सफाई-मैं ब्लैकमेलर नहीं हूं भाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता के विश्वास से जुड़ी है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करे। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के टॉप-10 एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के क्रियाकलापों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी एवं अन्य संगठित अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत मामलों में धारा 14(1) के तहत अपराधियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने के निर्देश भी दिए गए। गोष्ठी के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी को जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए और अधिक समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  जिला परिषद मार्किट में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, क्वालिटी मेडिसिन कंपनी पर छापा

Also Read This

50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

कानपुर। वीआईपी रोड पर हुई लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए कई दिनों से फरार चल रहे शिवम को दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की दोपहर वीआईपी रोड पर शिवम की लैंबॉर्गिनी कार बुलेट और एक ऑटो से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। घायल मोहम्मद तौफीक ने ग्वालटोली थाने में हिट-एंड-रन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसे भी पढ़ें:  प्रेमी संग फरार हुई

Read More »

मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण जंगल इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद मारा गया। फायरिंग के दौरान एसपी देहात की गाड़ी पर गोलियां चलीं, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार वांछित अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम ने विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। आमना-सामना होते ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अमजद गोली लगने से घायल हुआ। दूसरी ओर, बदमाशों की फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संदीप और

Read More »

एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे आरोप गलत हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई

Read More »