तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: न्याय की मांग को उमड़ा जनसैलाब

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर में  शाम निकाला गया। खटीक समाज के सैकड़ों लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की। कैंडल मार्च में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर में शांतिपूर्ण रैली निकाली।

इसे भी पढ़ें:  सनातन धर्म में आस्था रखने वाली सुहागन महिलाएं सौभाग्य प्राप्ति के लिए रखती है व्रत - गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज

तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: महावीर चौक से शिव चौक तक रैली कैंडल मार्च की शुरुआत महावीर चौक से हुई। इसके बाद लोग प्रकाश चौक और झांसी रानी चौक होते हुए शिव चौक तक पहुंचे। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “तरुण खटीक को न्याय दो” और “हत्या के दोषियों को सजा दो” जैसे नारे लगाए। शिव चौक पहुंचने पर सभी ने दिवंगत तरुण खटीक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम दिखाई दीं।

इसे भी पढ़ें:  कंपनी बाग में फलदार पेड़ों का अवैध कटानः गलत मूल्यांकन रिपोर्ट पर वनाधिकारी का तबादला

 कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। समाज के सदस्यों का कहना था कि इस घटना से सनातन धर्म से जुड़े समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। मार्च के दौरान लोगों ने शांति बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द कायम रखने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ब्रांड के नाम पर नकली खाद्य तेल बनाने का भंडाफोड़

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर दिवंगत तरुण खटीक की आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की।

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  धांधली में मस्त पालिका अफसरों ने राजवाहा रोड पर बनवा दिया अनियमितता का नालाआरोप है कि

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »