मुजफ्फरनगर में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश दस बदमाश गिरफ्तार

गिरोह के दो सदस्य हुए फरार अवैध असलाह बरामद शामली सहारनपुर और गाजियाबाद तक फैला था नेटवर्क

मुजफ्फरनगर। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 10 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। खालापार थाना पुलिस की कार्रवाई में 10 अवैध हथियार जिंदा कारतूस 10 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क मुजफ्फरनगर के अलावा शामली सहारनपुर और गाजियाबाद समेत कई जिलों तक फैला हुआ था। पुलिस फरार सप्लायरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

खालापार थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात मीनाक्षी चौक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग तहसील के पीछे स्थित एक खंडहर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए एकत्र हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी की और 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध .32 बोर पिस्टल छह अवैध .315 बोर तमंचे तथा एक 12 बोर तमंचा बरामद किया गया है। इसके अलावा हथियारों के लिए जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल फोन और एक सीबीजेड मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद मोबाइल फोन के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  नौ मई को बिजनौर में आ रहे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे कपिल देव

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के कारोबार में शामिल थे। उन्होंने बताया कि हथियार सिविल लाइन क्षेत्र की कच्ची सड़क निवासी उमर और छपार थाना क्षेत्र के दत्तियाना निवासी तस्लीम से खरीदे जाते थे। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह केवल मुजफ्फरनगर तक सीमित नहीं था। आरोपी शामली सहारनपुर गाजियाबाद समेत आसपास के अन्य जिलों में भी अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। पुलिस अब गिरोह के आर्थिक नेटवर्क आपराधिक इतिहास और हथियारों की सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अब तक कितने हथियार किन-किन लोगों तक पहुंचाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पैगंबर की शान में गुस्ताखी पर भड़की जमीयत उलमा

मामले में थाना खालापार पर आयुध अधिनियम की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार सप्लायरों की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे रैकेट से जुड़े कई और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। अंतरजनपदीय हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। अधिकारियों ने इसे जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता बताते हुए अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही।

इसे भी पढ़ें:  185 करोड़ की लागत से बनेगा वहलना बाइपास पर फ्लाई ओवर

ये दस आरोपी पुलिस ने दबोचे दो साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

खालापार पुलिस ने जिन दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुकुल निवासी पीठ बाजार छपार, अजय निवासी मिरगपुर देवबंद (सहारनपुर), सोनू राणा निवासी नन्हेड़ा भोपा, दीपांशु निवासी बैंकवाला मोहल्ला छपार, ओमवीर त्यागी निवासी हनुमान मंदिर गली छपार, समीर निवासी नया पीर रामपुरी कोतवाली नगर, निखिल निवासी कुकड़ा नई मंडी, वंश मलिक निवासी शांति नगर नई मंडी, करण कश्यप निवासी पटेल नगर नई मंडी और ललित सैनी निवासी हरिपुरम कुकड़ा मंडी गिरफ्तार किये गये हैं। इन गिरोह के दो सदस्य उमर निवासी कच्ची सड़क सिविल लाइन क्षेत्र, तस्लीम निवासी दत्तियाना थाना छपार फरार हो गये हैं। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Also Read This

भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और पीडीए वर्ग पर अत्याचार बढ़ेः राम आसरे विश्वकर्मा

सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों पर कार्य कर रही है, जिससे किसान, मजदूर, गरीब और युवा वर्ग प्रभावित हुआ

Read More »

भैंस लूटकांड का खुलासा, आरोपी फैजान गिरफ्तार, दो कटरे बरामद

खतौली पुलिस ने भैंस लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए दो कटरे (लवारे) बरामद कर उन्हें पीड़ित किसान की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस के अनुसार 11-12 जून की रात रसूलपुर कैलौरा निवासी किसान सुखपाल के घर में घुसकर बदमाशों ने उन्हें और उनके पुत्र को बंधक बना लिया था। इसे भी पढ़ें:  नौ मई को बिजनौर में आ रहे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे कपिल देवआरोपियों ने तमंचे के बल पर दो भैंस और दो कटरे लूट लिए थे। इस संबंध में खतौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के

Read More »

ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का हल्ला बोल, पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल

खतौली। प्रदेश सरकार की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री एवं पेपरलेस पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों एवं मुंशियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को खतौली तहसील में पांचवें दिन भी कलमबंद हड़ताल जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने उप निबंधक कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रस्तावित व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों का आरोप है कि नई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के माध्यम से रजिस्ट्री कार्य को निजी कंपनियों के हाथों सौंपने की तैयारी की जा रही है। इससे प्रदेश के लाखों अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं, टाइपिस्टों तथा इस कार्य से जुड़े अन्य लोगों की आजीविका पर

Read More »

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

खतौली सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। खतौली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जारी प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक लड़कियों के सामने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस करता दिखाई दे रहा था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान रोबिन पुत्र संजय निवासी ग्राम मखेड़ी, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में की। पुलिस

Read More »

रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, लात-घूंसों से हमला

नई दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक यात्री की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बागपत यूपी निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर योग एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई जब यात्री ट्रेन में चढ़ने

Read More »

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव सख्त

अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क निर्माण कार्य में अब भी अनावश्यक विलंब हुआ तो उच्च स्तर पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी

Read More »