मुजफ्फरनगर-जहीर फारूकी ने समाज सुधार को बनाई पंचों की टीम

पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी की अगुवाई में झोझा समाज की अहम बैठक सम्पन्न, समाज में बढ़ती बुराइयों पर चिंता जताई

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी नगर के चेयरमैन जहीर फारुकी के आवास पर झोझा समाज के जिम्मेदार लोगों की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में फैल रही बुराइयों पर रोक लगाना और आपसी एकता को मज़बूत बनाना रहा। बैठक में मौलाना आकिल भैंसारेहड़ी ने कुरान और हदीस की रौशनी में जिंदगी गुजारने की हिदायतें दीं तथा समाज के युवाओं को नेक राह पर चलने की अपील की। इस दौरान पुरकाजी चेयरमैन की पहल पर समाज सुधार के लिए पंचों का दल भी गठित किया गया है।
मौलाना आकिल ने अपने बयान में कहा कि शादियों में फिजूलखर्ची, दहेज प्रथा, ब्याज कारोबार, नशे की लत, माता-पिता की अवहेलना, आपसी मुकदमेबाजी, और नमाज-कुरान से दूरी जैसी बुराइयाँ समाज को खोखला कर रही हैं। उन्होंने वलीमा की जगह मंढा करने और सादगी अपनाने पर जोर दिया। साथ ही नौजवानों द्वारा आत्महत्या जैसे हराम कदमों पर गहरी चिंता जताई। बैठक में सर्वसम्मति से मौलाना नवाब, हाफिज इरफान, मोहम्मद इलियास, हाफिज मीर अहमद, नसीम बरकत, रियासत मिस्त्री और मोहम्मद इकराम को पंच चुना गया। इन पंचों का कार्य समाज में सुधार लाना और बुराइयों को जड़ से समाप्त करने की दिशा में काम करना रहेगा।
चेयरमैन जहीर फारुकी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद केवल समाज में सुधार लाना है, इसका किसी प्रकार की सियासत से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य मुआशरे में आई बुराइयों को दूर करना और आने वाली नस्लों के लिए बेहतर माहौल तैयार करना है। कार्यक्रम के अंत में रायपुर के रूहानी मरकज़ के सदर मुंशी अतीक अहमद साहब ने समाज और मुल्क की सलामती, बीमारों की सेहत, और आपसी भाईचारे के लिए दुआ कराई। उन्होंने लोगों से अपील की कि मजलिस में दी गई नसीहतों पर अमल किया जाए। मगरीब से लेकर ईशा की नमाज़ तक चला यह कार्यक्रम अत्यंत अनुशासन और एकता के माहौल में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान समाज में सुधार के लिए एकजुट रहने और चेयरमैन जहीर फारुकी की इस मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का वादा सभी जिम्मेदार लोगों ने किया। इस मौके पर हाफिज जुल्फिकार, साजिद अली, सुलेमान मेंबर, इस्तखार उर्फ लाल्ला मेंबर, भूरा, कामिल, असलम, मोहब्बत, हाफिज दिलशाद, नजर मोहम्मद, हाजी शमशाद, सलमान खुर्शीद, मौलाना इसरार, आलम दुहेली, अफसर प्रधान, हाजी यामीन, मौलाना नौशाद, रियासत खलीफा, हाफिज फैय्याज, शौकीन खलीफा, शहजाद (क्वालिटी स्वीट्स), यामीन, हाफिज तैमूर, नसीम, खालिद, मरगूब, अनीस अहमद, सलीम अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी मैनेजर हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी मुठभेड़ में घायल

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  खतौली के.के. पब्लिक स्कूल होली मिलन समारोह में धूमआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा यू2एस

Read More »