लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, 8 की मौत और 24 घायल; दिल्ली-मुंबई में हाई अलर्ट

दिल्ली में सोमवार शाम बड़ा हादसा हुआ। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में शाम करीब 6 बजकर 55 मिनट पर जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट के तुरंत बाद आग इतनी तेजी से फैली कि पास खड़ी तीन अन्य गाड़ियाँ भी जलकर खाक हो गईं।

घटना में अब तक 8 लोगों की मौत और 24 के घायल होने की पुष्टि हुई है। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल समेत नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्रकरण: रालोद नेता ने मांगेराम त्यागी व दो साथियों पर दर्ज कराया मुकदमा

 

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फायर सर्विस अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर किसी आतंकी साजिश या गैस-सिलेंडर जैसी तकनीकी खराबी दोनों ही संभावनाओं पर जांच जारी है।

 

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच और कैंसर इंस्टीट्यूट समय की जरूरतः धर्मेन्द्र मलिक

दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

इस हादसे के बाद दिल्ली और मुंबई दोनों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  अनुसूचित जाति का दर्जा खोने के बाद वापसी कैसे? सुप्रीम कोर्ट की शर्तें

Also Read This

हाईवे पर रेस लगा रहे ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा, छह लोगों की मौत, दो घायल

बदायूं- बदायूं जिले में कछला और उझानी के बीच हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। दो ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से छह लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों का कब्जे में लिया है। चालकों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी भी घटनास्थल के

Read More »

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »