सबसे बड़ा शिकंजा: नशा तस्कर की 80 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

अपराधी के आर्थिक नेटवर्क पर की गई गहरी चोट, बरेली और शाहजहांपुर में स्थित 34 चल व अचल संपत्तियां सील

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर की के खिलाफ उसके ही गढ़ में जाकर कानून के राज का एक ऐसा संदेश दिया, जिसने इस जिले की पुलिस को यूपी में नंबर वन तो बनाया है, उत्तर भारत की बड़ी कार्रवाईयों में भी जिला पुलिस ने नाम कमाकर रिकॉर्ड बनाया है। एसएसपी ने दावा किया है कि यह कार्रवाई यूपी का सबसे बड़ा एक्शन होने के साथ ही उत्तर भारत की बड़ी कार्रवाईयों में शुमार हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव, RFID कार्ड पर 24 घंटे की समय-सीमा

जनपद मुजफ्फरनगर में आॅपरेशन सवेरा अभियान के तहत पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े तस्कर की 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है और इसे उत्तर प्रदेश में संपत्ति जब्तीकरण की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाबू उर्फ रियाज उर्फ असफाक निवासी बरेली लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था और उसने अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की थी। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, बरेली, शाहजहांपुर और मुजफ्फरनगर में एनडीपीएस एक्ट समेत 11 गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा और गंभीर है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

आॅपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने पहले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की थी। इसके बाद विस्तृत जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे के कारोबार से अर्जित धन से अपने और परिजनों के नाम पर बड़े पैमाने पर संपत्तियां खरीदी थीं। इनमें कृषि भूमि, प्लॉट, आलीशान मकान, चार मंजिला कॉम्प्लेक्स, बिल्डिंग मैटेरियल शोरूम, ईंट भट्टे, वाहन और अन्य चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं। एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने इन संपत्तियों की गहन जांच कर 34 संपत्तियों को चिन्हित किया, जिनकी कुल कीमत 80 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई।

https://www.facebook.com/muzaffarnagarpolice/posts/pfbid0RKrvomUt8jLQpCKy9iC4bvpf6ZqzV4JibGx6HsbV3j1dveMNFDebeYKFbX8AhuERl

एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 के तहत सक्षम प्राधिकारी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। साक्ष्यों के आधार पर 24 मार्च 2026 को सभी संपत्तियों को जब्त करने के आदेश जारी किए गए। पुलिस ने 26 और 27 मार्च को शाहजहांपुर और बरेली में स्थित इन संपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत जब्त कर लिया। आरोपी शाहजहांपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी बताया गया है, जिसने वर्षों से नशे के कारोबार के जरिए अपना नेटवर्क खड़ा किया था। बाबू पर पहला मुकदमा साल 2017 में दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अब अपराधियों की घोषित एवं बेनामी अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति सुरक्षित नहीं रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने देखी ऑपरेशन सिंदूर की गौरवमयी विजय

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्याहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  रेलवे रोड कट बंद करने पर आक्रोश, अफसरों का घेरावहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  10 लाख की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तारमंत्री

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »