गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद महिला की हालत बिगड़ने का आरोप, मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल की जांच शुरू

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल में भर्ती एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद ऑपरेशन कराया गया, लेकिन इसके बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई। महिला को बाद में मेरठ रेफर किया गया, जहां वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

 

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कैल्लनपुर निवासी अरविंद 18 जून को अपनी 27 वर्षीय गर्भवती पत्नी सोनम को उपचार के लिए इंडियन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, अल्ट्रासाउंड के दौरान बच्चे की धड़कन कम बताकर महिला को भर्ती किया गया था। उनका आरोप है कि इसके बाद ऑपरेशन हुआ, जिसमें बच्चा मृत पैदा हुआ।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दिल दहला देने वाली वारदातः पत्नी की बेरहमी से की हत्या

 

परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद सोनम की तबीयत लगातार बिगड़ती गई और अस्पताल में समय पर उचित उपचार नहीं मिला। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला को मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

मामले की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। संगठन के लोगों ने पीड़ित परिवार के समर्थन में धरना देकर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

 

डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुमार और डॉ. महक सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की तथा संबंधित चिकित्सकों से पूछताछ की।

इसे भी पढ़ें:  रामपुरी से हर छह महीने में तीर्थ यात्रा पर जाते हैं परिवार

 

डिप्टी सीएमओ डॉ. महक सिंह ने बताया कि संबंधित चिकित्सकों को नोटिस जारी किया गया है। उनके अनुसार, पूछताछ में चिकित्सक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का बोर्ड गठित किया जाएगा, जो पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Also Read This

देवबंद बारात फायरिंग वीडियो: खेड़ा मुगल में डीजे ट्रॉली पर युवकों द्वारा फायरिंग का दावा; सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल, पुलिस ने पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

देवबंद। देवबंद बारात फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो को गांव खेड़ा मुगल में शनिवार को आई एक बारात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे ट्रॉली पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूपजानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा मुगल निवासी नीटू की बहन की बारात छुटमलपुर से आई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाचते हुए कुछ युवक ट्रॉली पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवकों ने तमंचे से फायरिंग

Read More »

मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में छबील और शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन एडवोकेट अमर कांत गुप्ता की माता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाली गली स्थित 202 ए, दक्षिणी सिविल लाइंस के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत में उपस्थित लोगों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जाप किया और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दिल दहला देने वाली वारदातः पत्नी की बेरहमी से की हत्याइसके बाद वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता और श्याम लाल बंसल ने

Read More »

सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा में टूट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है और भाजपा को समाजवादी पार्टी के किसी सांसद या विधायक को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है। शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य से ओम प्रकाश राजभर के उस दावे पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने सपा के कई सांसदों और विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने वाले योग्य कार्यकर्ता हैं और

Read More »

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खतौली, जीटी रोड स्थित गोगा जाहरवीर के निकट शनिवार को बाइक और स्कूटी सवारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा की संगठनात्मक बैठक में एसआईआर अभियान पर विशेष जोरपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ढाढ़ेड़ा, थाना शिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशु पुत्र मुनेश निवासी धन्धेड़ा को उपचार के लिए मेरठ

Read More »

पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण

खतौली, नगर के दयालपुरम कॉलोनी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा बिछाई गई पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन का शनिवार को विधायक मदन भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं आधारशिला कार्यक्रमों में भी भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि खतौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे भी पढ़ें:  रामपुरी से हर छह महीने में तीर्थ यात्रा पर जाते हैं परिवारउन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जनता की समस्याओं

Read More »

देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश, सीओ बोले जांच जारी

देवबंद। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को  शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दिल दहला देने वाली वारदातः पत्नी की बेरहमी से की हत्यादोपहर करीब 12

Read More »