मुजफ्फरनगर-पालिका प्रशासन से नहीं बनी बात, मंगलवार को हड़ताल

कर्मचारी संगठन ने तीन दिन पहले ईओ को दिया था पत्र, कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं करने पर दी थी कार्य बहिष्कार और कामबंद हड़ताल की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका प्रशासन और कर्मचारियों के बीच तनातनी अब हड़ताल की कगार पर पहुंच ही गई है। ऑडिट टीम की रिपोर्ट और लगातार लापरवाही के आरोपों के बाद नगर पालिका प्रशासन ने दो अधिकारियों सहित 12 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। इस कार्रवाई से नाराज कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी संगठन ने तीन दिन पहले ही ईओ को पत्र सौंपकर चेतावनी दी थी कि यदि समय पर वेतन जारी नहीं किया गया तो कामबंद हड़ताल की जाएगी। इसको लेकर कर्मचारी नेताओं से कोई वार्ता नहीं होने के कारण अब मंगलवार से कर्मचारी कार्य बहिष्कार और पूर्ण हड़ताल पर उतरने की तैयारी कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ प्रकरणों की शिकायत के आधार पर शासन ने स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग, संपत्ति विभाग और कर विभाग का विशेष ऑडिट कराये जाने के निर्देश दिये थे। इसको लेकर विशेष ऑडिट टीम नामित करते हुए नगरपालिका में यह कार्य प्रारम्भ भी कर दिया गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग और कर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ऑडिट टीम को वांछित दस्तावेज, सूचना और प्रकरणों से जुड़ी पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराये जाने की शिकायत टीम प्रभारी ने ईओ डॉ. प्रज्ञा से की और शासन में भी रिपोर्ट भेज दी थी। इसी को लेकर ईओ ने दो अधिकारियों और कुछ कर्मचारियों का वेतन पत्रावलियां उपलब्ध कराने तक रोक दिया। इसके साथ ही कुछ कर्मचारियों पर बिना बताये अवकाश पर चले जाने, निर्देशों का उल्लंघन और कार्य के प्रति लापरवाही के आरोप में भी ईओ ने वेतन रोकने और काटने के निर्देश लेखाकार प्रीति रानी को दिये थे। इसी को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है।
स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा ने बताया कि ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा एई निर्माण नेपाल सिंह, कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव के साथ ही लिपिक प्रवीण कुमार, फिरोज खान, राजीव वर्मा, नितिन कुमार, शोभित सिंघल के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मियों वसीम अहमद, अरूण कुमार, इमरान, बिजेन्द्र कुमार आदि का वेतन रोका गया है। ये सीधे तौर पर कर्मियों का उत्पीड़न है और इस निर्णय से कर्मचारियों में अत्यन्त नाराजगी है। संगठन ने 12 सितम्बर को ईओ को पत्र लिखकर समाधान की मांग की थी, चेतावनी दी गई कि यदि समाधान नहीं होता है तो कार्य बहिष्कार किया जायेगा। इसके लिए माना जा रहा था कि ईओ संग वार्ता से समाधान हो जायेगा, लेकिन सोमवार को ईओ और संगठन के नेताओं के बीच वार्ता नहीं होने के कारण हड़ताल का संकट गहरा गया है।

यूनियन अध्यक्ष ब्रजमोहन ने कहा कि आज उनको कर्मचारियों के वेतन संकट के समाधान के लिए वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया है, तीन दिन का समय दिया गया था, जो सोमवार को पूरा हो गया है। यूनियन ने मंगलवार से कार्य बहिष्कार के साथ ही बेमियादी कामबंद हड़ताल की तैयारी कर ली है। सभी कर्मियों का वेतन जारी होने तक आंदोलन जारी रखा जायेगा। वहीं ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि वेतन को लेकर टकराव जैसी कोई स्थिति नहीं है, वो पूरे दिन अपने कार्यालय में विभागीय कामकाज निपटाने के लिए उपस्थित रही। इन सम्बंध में उनके साथ वार्ता करने के लिए कोई नहीं आया। बिना बताये अवकाश पर रहने के कारण लिपिक नितिन, फिरोज और शोभित का एक दिन का वेतन काटा गया है, पूरा वेतन नहीं रोका गया। उनका वेतन जारी कर दिया गया है, दूसरे मामलों में भी लेखाकार को नियमानुसार कार्यवाही के लिए कहा गया है। ऑडिट टीम की आपत्ति और शिकायत के आधार पर कुछ लोगों का वेतन जरूर रोका गया है, जो शासन का मेटर है। संगठन का पत्र भी उनको आज ही प्राप्त हुआ है। हड़ताल पर जाने जैसा कोई मुद्दा ही नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका में निर्माण कार्यों के टैण्डर में पूल, वर्क ऑर्डर रोकेजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »