कौशल विकास से निखर रहा उत्तर प्रदेश, युवा आत्मनिर्भर बनेः कपिल देव

15 हजार से अधिक पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू, दिव्यांगजन, महिलाओं और शून्य गरीबी वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित वृहद रोजगार मेले में प्रदेशभर से आए युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिला। इस आयोजन के माध्यम से सरकार ने कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित वृहद रोजगार मेला-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनके भविष्य और रोजगार संबंधी अपेक्षाओं को जाना। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों द्वारा 15,000 से अधिक रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया संचालित की गई। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लेकर अपनी योग्यता के अनुरूप अवसर तलाशे।

इसे भी पढ़ें:  जनगणना का पहला चरण शुरूः अनिल व चंदन ने की स्वगणना

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid0x6gDKuoJZqDrGVbtDMj9qUkBJw81TSCz9ekqs3KUHNoRdRjR2BRV1ayCbD8CJNtkl

आयोजन में विशेष रूप से दिव्यांगजन, महिलाओं एवं शून्य गरीबी श्रेणी के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी गई, ताकि उन्हें भी समान अवसर प्रदान करते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को कौशल विकास, बेहतर अवसर और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे वृहद रोजगार मेले न केवल बेरोजगारी कम करने में सहायक हैं, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  छद्म वेशधारी तीन संदिग्ध युवक फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़े

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर युवा को उसकी क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) और रोजगार उपलब्ध हो। इसके लिए प्रदेश में कौशल विकास केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है और उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें:  नई मंडी में श्रीराम कथा का शुभारंभ, विजय कौशल महाराज ने किया प्रवचन

Also Read This

खतौली में श्रुतसप्ताह के तहत त्रिदिवसीय तीन लोक विधान का भव्य शुभारंभ, निकली मंगल कलश यात्रा

Khatauli News: खतौली के श्री दिगम्बर जैन मंदिर पिसनोपाड़ा में श्रुतसप्ताह के अंतर्गत त्रिदिवसीय तीन लोक विधान का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान, मंगल कलश यात्रा और विधान की विधिवत क्रियाओं के बीच जैन श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।   कार्यक्रम की शुरुआत जाप्यनुष्ठान और कलश स्थापना से हुई। उदयपुर से पधारे विधानाचार्य श्री हिमालय शास्त्री ने वैदिक और धार्मिक रीति से सभी क्रियाएं संपन्न कराईं। इसके बाद मंगल कलश यात्रा मुकेश आढ़ती के निवास स्थान से शुरू होकर जिनमंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से यात्रा का स्वागत किया।     जैन

Read More »

कार में मिला एसडीओ का शव, मुंह से बह रहा था खून

बागपत-  बागपत के रमाला क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर खड़ी कार में यमुनानगर नगर निगम के एसडीओ दीपक कुमार का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बागपत के रमाला क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर खड़ी एक कार से यमुनानगर नगर निगम में तैनात एसडीओ दीपक कुमार का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे संदिग्ध हालत में खड़ी कार को देखा। कार के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे और भीतर धीमी आवाज में संगीत चल रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर वाहन खोला, जहां चालक सीट

Read More »

हाईवे पर रेस लगा रहे ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा, छह लोगों की मौत, दो घायल

बदायूं- बदायूं जिले में कछला और उझानी के बीच हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। दो ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से छह लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों का कब्जे में लिया है। चालकों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी भी घटनास्थल के

Read More »

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »