देवबंद में संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

देवबंद। आगामी त्योहारों एव शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से देवबंद कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देना था। पुलिस फोर्स ने नगर के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्रों से होते हुए मार्च निकाला

इसे भी पढ़ें:  उद्योगों के खिलाफ भविष्य बचाने की लड़ाई लड़ते रहेंगेः धर्मेन्द्र मलिक

कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश न करे

कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा की पुलिस 24 घंटे आपके साथ है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।” उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  गन्ना उत्पादन में गिरावट से किसानों पर आर्थिक संकट, 3200 करोड़ के नुकसान का दावा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *