नशा मुक्त युवा – विकसित भारत की आधारशिला: मेपल्स एकेडमी

सहारनपुर। मेपल्स एकेडमी में शनिवार को “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत की आधारशिला” विषय पर विशेष युवा सोच एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्या और अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर श्री कमल किशोर महाराज जी (आयुर्वेद आध्यात्मिक योग एवं शांति केन्द्र, सहारनपुर) ने कहा कि नशा न केवल शरीर और मन को कमजोर करता है, बल्कि समाज की जड़ों को भी खोखला कर देता है।

इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर ओवरलोड वाहनों की धींगामुश्ती, जाम से लोग बेहाल

मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री श्री अरुण कुमार जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी बाधित करता है। स्वस्थ और जागरूक युवा ही विकसित भारत की आधारशिला बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  आईजीआरएस समीक्षा बैठक मेरठ: लंबित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई

इस अवसर पर मंच पर विश्व हिंदू परिषद के सदस्य श्री मोकित पुंडीर (विभाग संयोजक, बजरंग दल सहारनपुर), श्री प्रीत बहादुर (विभाग संगठन मंत्री) और श्री आशीष शेर (विभाग मंत्री) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कक्षा 9 की छात्रा कांची जोशी ने अपनी कविता के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। संवाद सत्र में छात्रों ने खुलकर अपनी राय रखी और नशा मुक्ति का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  KHULASA-सौतेली मां के नाम तीन करोड़ की सम्पत्ति करने से नाराज बेटों ने कराई पिता की हत्या

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों और स्टाफ ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी नशा मुक्त बनाने में योगदान देंगे। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ और छात्रगण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *