श्री बालाजी जयंतीः थम गई शहर की रफ्तार, हर कदम भक्तों की कतार

भरतिया कालोनी से हुआ भगवान श्री बालाजी की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ, स्वर्ण रथ पर नगर भ्रमण को निकले बालाजी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर गुरुवार को भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया, जब बालाजी शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। स्वर्ण रथ पर सवार होकर बालाजी महाराज भक्तों का कल्याण करने और अपनी कृपा बरसाने के लिए नगर भ्रमण के लिए निकले तो हर मार्ग पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण भजनों, जयकारों और उत्साह से गूंज उठा। श्री बालाजी के स्वर्ण रथ के रवाना होने के साथ ही शहर की रफ्तार को भी ब्रेक लग गया और कदम दर कदम भंडारों, डीजे और फूलों की बारिश करने को भक्त आतुर नजर आये। लंबी लंबी कतारों में भरी दोपहरी में भीषण धूप के बीच नंगे पांव भक्तों ने हाथ में रस्सी लेकर श्री बालाजी के रथ को खींचकर सेवा की।

श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर में आयोजित बालाजी जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल, नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा सहित वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और व्यापारी नेता संजय मित्तल के अलावा कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी का मंदिर कमेटी के मुख्य सेवादार भीम सैन कंसल ने तिलक करते हुए पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंदिर परिसर में पूजन के बाद केक काटकर भी उत्सव का आनंद साझा किया गया। पूजन के उपरांत श्री बालाजी को छप्पन भोग लगाये गये और स्वर्ण श्रृंगार के साथ उनको रथ पर सवार किया गया। यहां अतिथियों ने उनकी आरती के बार रथ रवाना किया।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों का बढ़ेगा डीए व बोनस

भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर से गुरुवार सुबह विधिवत पूजन-अर्चन के बाद उत्तर भारत की प्रमुख और कांवड़ यात्रा के बाद दूसरी सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा मानी जाने वाली बालाजी शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। नई मंडी क्षेत्र से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी और लगभग 24 घंटे में मंदिर परिसर में ही पहुंचकर पूर्ण होगी। शुभारंभ के पश्चात बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले, तो उनका स्वर्ण रथ को खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु नंगे पैर रस्सा थामने के लिए पूरी तरह से भक्तिमय होकर आतुर नजर आये। यात्रा के दौरान “जय श्री बालाजी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  दो राज्यों के आठ जिलों में की लूट, मुजफ्फरनगर में हुआ एनकाउंटर

भरतिया कालोनी से यह यात्रा नवीन मंडी पहुंची और इसके बाद पूरे नगर का भ्रमण शुरू हो गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए, जहां हलवा-पूरी, पूरी-सब्जी, शरबत, ठंडा जल, टॉफी, बिस्कुट और अन्य प्रसाद वितरित किया गया। डीजे और भजन मंडलियों की धुनों पर भक्त झूमते नजर आए। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए। एसपी देहात के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं नगरपालिका परिषद के अधिकारी सफाई व्यवस्था की निगरानी करते दिखे। पूरे शहर में हर कदम पर बालाजी के भव्य स्वागत के साथ आस्था, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने मुजफ्फरनगर को एक विशाल आध्यात्मिक उत्सव में बदल दिया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर एयर पलूशन: 300 किमी दायरे पर सुनवाई

मंत्री कपिल देव ने किया स्वच्छता श्रमदान, भक्तों को बांटा प्रसाद

मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी जयंती के अवसर पर भरतिया कॉलोनी में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कपिल देव अग्रवाल ने विशेष रूप से भाग लिया। यात्रा के शुभारंभ पर उन्होंने श्री बालाजी के स्वर्ण रथ के आगे चलकर हाथ में झाड़ू लेकर मार्ग की सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इसके बाद वे नवीन मंडी स्थल भी पहुंचे, जहां व्यापारियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने इस पहल को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रतीक बताते हुए सभी लोगों से श्रमदान कर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारीकृखासतौर पर स्वच्छताकृको बढ़ावा देने का एक अच्छा उदाहरण है।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-होली के दिन भयानक हादसा, कार में जिंदा जल गये दो युवकजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »

दहशत की साजिश नाकाम: ISI से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई प्रायोजित एक अंतर-राज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये आरोपी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंट सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई

Read More »