झिंझाना थाने में शराब नष्ट करते वक्त धमाका! 4 लोग झुलसे, एक की हालत नाजुक

झिंझाना थाना शराब आग हादसा ने शनिवार को शामली जिले में सनसनी फैला दी। कोर्ट के आदेश पर जब्त की गई करीब 350 शराब की पेटियों को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक आग भड़क उठी और जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में 4 लोग झुलस गए, जिनमें दो पुलिसकर्मी और दो चौकीदार शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, झिंझाना थाने में जब्त शराब को कोर्ट के आदेश के तहत नष्ट किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने पुष्टि की कि यह कार्रवाई विधिक प्रक्रिया के तहत की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें:  UPDET--मुजफ्फरनगर में छात्रवृत्ति के 46 लाख पी गए दस शिक्षण संस्थान

बताया गया कि कर्मचारियों ने एक प्लास्टिक के कट्टे में आग लगाई और उसे शराब की पेटियों के बीच फेंक दिया। देखते ही देखते शराब ने आग पकड़ ली और तेज धमाका हुआ। कुछ ही पलों में मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

4 लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर

इस हादसे में हेड कांस्टेबल जॉनी और कांस्टेबल ललित कुमार झुलस गए। वहीं चौकीदार नवाब और सुनील भी आग की चपेट में आ गए।

इसे भी पढ़ें:  लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन गिरफ्तार

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन नवाब की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना उस समय हुई जब थाने में ‘थाना समाधान दिवस’ आयोजित किया जा रहा था। मौके पर ऊन के एसडीएम और कैराना के सीओ भी मौजूद थे। अचानक हुए धमाके से प्रशासनिक अधिकारियों और उपस्थित लोगों में भी हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें:  आईआईए की श्रम कानून मीटिंग में उद्योगों को मिली व्यावहारिक जानकारी
Share This Article