मुजफ्फरनगर में घने कोहरे से छह वाहन आपस में भिड़े; हाईवे पर लंबा जाम, कई लोग घायल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में घने कोहरे ने गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा करा दिया। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पानीपत–खटीमा हाईवे पर अचानक दृश्यता कम होने से एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से जा टकराया। इसके कुछ ही मिनटों में स्कूल वाहन समेत कुल छह वाहन एक-दूसरे से भिड़ गए।

टक्कर की श्रृंखला में कई लोगों को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कोशिश के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया।

इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर बन गया जी का जंजाल, अफसरों का भी हाल बेहाल

हादसे में शामिल कार सवार उपेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना के समय आगे तीन-चार वाहन पहले से खड़े थे। कोहरे और पास की फैक्ट्रियों से उठते धुएं के कारण दृश्यता बेहद कम थी। वे ग्राम खोल से मवाना तहसील (मेरठ) जा रहे थे और 30–35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चला रहे थे। अचानक हल्की टक्कर में उनकी कार दोनों ओर से क्षतिग्रस्त हो गई।

इसे भी पढ़ें:  राजकुमार भाटी के खिलाफ जाट महासभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके साथियों को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और सड़क को जाम से मुक्त कराया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।

Also Read This

घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में हत्थे चढ़े 501 बांग्लादेशी नागरिक

अहमदाबाद ।  पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान आपरेशन डेल्टा हंटश् के तहत राज्य के कई इलाकों से 501 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में इन सभी लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है। वहीं, इस पुलिस का अभियान अभी भी जारी है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गुरुवार को राज्य भर में घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन डेल्टा हंट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपरेशन डेल्टा हंट के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे तक राज्य भर में 501 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। संभावना जताई जा रही है

Read More »

तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

कानपुर। छानी खुर्द गांव में तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मां तालाब के किनारे कपड़े धो रही थी, जब बच्चे गहरे पानी में समा गए। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास स्थित तालाब में नहाते समय सगे भाई-बहन समेत तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी पार्वती पत्नी रमेश धोबी गुरुवार को अपने

Read More »

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, 20 हताहत , पांच मौतों की पुष्टि

मुजफ्फरपुर- बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में कथित शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। कई मरीजों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार तड़के करीब दो बजे आग लग गई। अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में औराई के 30 वर्षीय शशांक कुमार, कथैया की गीता देवी और तरियानी-शिवहर के 57 वर्षीय उदय कुमार, कृष्ण नंदन और चंचला कुमारी के शव की पहचान हो सकी है। करीब 20 लोगों के हताहत होने की जानकारी आई, लेकिन मौतों की संख्या पर

Read More »

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खाटू श्याम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, भजनों

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »