भारतीय पेंशनर्स मंच का 7वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास से मनाया

कार्यक्रम में विशेष रूप से अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर की टीम को उनकी बहादुरी और जनहित में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

मुजफ्फरनगर। भारतीय पेंशनर्स मंच का सातवाँ स्थापना दिवस गांधी कालोनी स्थित गाँधी वाटिका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त एसएसपी (डाक विभाग) जर्नादन शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भारत पेंशनर्स समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हंसराज माही (अम्बाला) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, वरिष्ठ पत्रकार अनिल रायल, एसीएमओ डॉ. शैलेश जैन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कृष्णा सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत मंच के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर की टीम को उनकी बहादुरी और जनहित में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने विगत कार्यों की जानकारी दी और भविष्य में तत्परता से सेवा देने का संकल्प दोहराया।
आईडीएफसी बैंक के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स के लिए लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंच के महासचिव हरिमोहन शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर पेंशनर्स के हित में चल रही गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। जसवंत राय हॉस्पिटल, मेरठ से आई डॉक्टरों की टीम ने सीजीएचएस लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित साज और आवाज प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा सहित विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों ने पेंशनर्स के हित में चल रही योजनाओं पर चर्चा की।
आयकर विभाग के अधिकारियों अमिताभ श्रीवास्तव व सुधीर शर्मा ने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान एवं आयकर रिटर्न फाइलिंग में सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य वक्ताओं में पूर्व आयकर अधिकारी एस.के. गुप्ता, पूर्व लेफ्टिनेंट हरिलाल कौशिक, रेलवे पेंशनर रोशन लाल, संपादक अनिल रॉयल, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विचार साझा किए। जुलाई और अगस्त माह में जन्म लेने वाले पेंशनर सदस्यों का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। साथ ही मंच की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें जर्नादन शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरिमोहन शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव, सुरेश चंद को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार मिड्डा को आईटी प्रभारी तथा रामनिवास उपाध्याय को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष जर्नादन शर्मा के उद्बोधन और सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए मंच की प्रतिब(ता दोहराई।

इसे भी पढ़ें:  मावा आढ़तियों ने व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल को बताया ब्लैकमेलर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *