बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में वैश्य समाज में आक्रोश

महासभा ने बांग्लादेश सरकार से तुरंत हालात सुधारने और अल्पसंख्यकों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर मुजफ्फरनगर में संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के सदस्यों में गहरा असंतोष उभर कर सामने आया है। महासभा ने रविवार को आपात बैठक कर पड़ोसी देश में हो रही हिंसा की कड़ी निंदा की और इसके विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। संगठन ने भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
महासभा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश के कई हिस्सों से लगातार हिंदुओं पर हमले, उत्पीड़न और उनके कारोबार पर असर पड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। सदस्यों ने आरोप लगाया कि निर्दाेष लोगों की हत्या और उपद्रव की घटनाओं ने हिंदू समुदाय में भय का माहौल पैदा कर दिया है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश जैसे आर्थिक रूप से कमजोर देश द्वारा अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं।

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबलों में दर्शकों का दिल जीत रहे खिलाड़ी

बैठक के बाद पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने भारत सरकार से प्रमुख कदम उठाने की मांग की। महासभा के द्वारा अपनी मांगों में कहा गया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया जाए। भारत और बांग्लादेश के बीच सभी प्रकार के संपर्क व सुविधाओं पर पुनर्विचार किया जाए। भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार संरक्षण का मुद्दा उठाया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि पड़ोसी देश में हालात इतने खराब हो गए हैं कि हिंदुओं के लिए व्यवसाय करना और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनौती बन गया है। सदस्यों ने कहा कि भारत के लोग, चाहे हिंदू हों या मुसलमान, सभी प्रकार की हिंसा और मानवाधिकार हनन की निंदा करते हैं। महासभा ने बांग्लादेश सरकार से तुरंत हालात सुधारने और अल्पसंख्यकों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, दिनेश बंसल, अनिल तायल, विश्वदीप गोयल, अशोक कंसल, प्रमोद मित्तल, सुरेन्द्र अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, पवन बंसल, सचिन अग्रवाल और सुनील तायल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  बेइज्जती करने की रंजिश में हुआ डिप्टी मैनेजर का कत्ल

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  IGRS-जनशिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर साबित हुआ फिसड्डीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  IGRS-जनशिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर साबित हुआ फिसड्डीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »