कपिल देव बोले-किसी की हिम्मत नहीं, हमसे बदतमीजी कर बैठे

रालोद नेता और शिक्षकों के बीच हुए विवाद को लेकर मंत्री ने समर्थकों को किया शांत, कहा-इस विवाद में हमारा कोई लेना-देना नहीं

मुजफ्फरनगर। सरदार पटेल की जयंती पर रालोद नेताओं और एक इंटर कॉलेज के शिक्षकों के बीच हुई खींचतान, गाली गलौच, धक्का मुक्की और हाथापाई की नौबत वाले हाई वोल्टेज ड्रामाई सीन में सियासत का कोई दखल नहीं होने के बाद भी सियासी गरमाहट बनी नजर आ रही है। इस प्रकरण में शिक्षकों ने आरोप लगाया कि रालोद नेता और उसके चालक ने मंत्री का नाम लेकर गाली गलौच की, इसी से पनपे आक्रोश में मंत्री आवास पर देर रात तक एकत्र समर्थकों को शांत करने के लिए मंत्री खुद उनके बीच पहुंचे। मंत्री कपिल देव ने स्पष्ट करते हुए कहा कि किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि हमारे साथ कोई बदतमीजी कर सके। यह विवाद रालोद नेताओं और शिक्षकों के बीच तब हुआ, जब वो कार्यक्रम से निकल चुके थे।

शुक्रवार की देर रात गांधीनगर स्थित अपने आवास पर पहुंचे मंत्री कपिल देव वहां डटे समर्थकों के बीच पहुंचे। बताया कि वो हापुड़ में प्रभारी मंत्री होने के कारण वहां गंगा स्नान मेले का शुभारंभ करने पहुंचे थे, वहीं से लौटे हैं। समर्थकों को बताया कि सरकूलर रोड पर सीसीआर इंटर कॉलेज में पटेल जयंती पर आयोजित कला प्रतियोगिता में गया था। मैं केवल पांच मिनट वहां रूका और इसके बाद मंडी में कार्यक्रम के लिए निकल गया। मेरे जाने के बाद ही इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों का रालोद नेताओं के साथ कोई विवाद हुआ, जिसमें तीखी कहासुनी होने की सूचना उनको वायरल वीडियो के माध्यम से मिली।
इसके बाद रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक का मेरे पास फोन आया और उन्होंने बताया कि शिक्षक ये आरोप लगा रहे हैं कि आपके नाम पर गाली दी गई है। हमारे नाम की चर्चा वहां पर नहीं हुई, क्योंकि मेरी गाड़ी के पास ही मेरा चालक मौजूद था। चालक ने भी बताया कि आपके बारे में कोई भी बात वहां नहीं हुई। अशोक बालियान ने भी मीडिया में अपना बयान दिया कि उनके द्वारा कोई भी अपशब्द नहीं कहा गया, लेकिन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मीडिया में दिये अपने बयान में ही ये आरोप लगाये हैं। मंत्री ने कहा कि शिक्षकों और रालोद नेताओं के बीच गाड़ी हटाने को लेकर आपसी विवाद हुआ। उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं में पनपे आक्रोश को लेकर कहा कि यह होना स्वाभाविक है, लेकिन मेरे नाम पर कोई अभद्रता नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इतनी हिम्मत किसी की नहीं है कि मेरे नाम पर गाली गलौच करे या अभद्रता करे। मैं ही नहीं भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है। उन्होंने सभी का आभार जताया और अपने आवास पर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की सुबह, बाबूराम की चाय और मंत्री कपिल देव अग्रवाल

विवाद के पीछे सपा समर्थित शिक्षकों की साजिश, मीडिया पर भी दोष

मुजफ्फरनगर। रालोद नेताओं ने इस विवाद को भाजपा रालोद गठबंधन के खिलाफ सपा समर्थित शिक्षकों की एक साजिश करार देते हुए मीडिया पर भी दोषरोपण किया है। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक कह चुके हैं कि मीडिया की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही और एक पक्षीय विवाद बनाकर वीडियो को वायरल कर दिया गया। वहीं रालोद नेता सुधीर भारतीय जो खुद इस विवाद में हाथापाई करते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं, ने इस विवाद को लेकर अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट की, जिसमें दावा किया गया है कि गन्ना मूल्य बेहतर हो जाने के कारण ही सपा समर्थकों ने साजिश के साथ यह भ्रम फैलाया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बालाजी यात्रा में अपनी धमक जमाने आया रावण डीजे जब्त

https://www.facebook.com/sudhir.bhartiya.1/posts/pfbid0WHSNhyMiauPEY5RBNk4Kg5feHRmiz2XphkgNd6DfkU6dfTUH3EQhGUktBpyrkcFYl

सुधीर भारतीय ने अपनी पोस्ट में कहा है कि अशोक बालियान जी प्रदेश सचिव की गाड़ी पार्किंग विवाद को समाजवादी पार्टी से जुड़े शिक्षक और पदाधिकारी अपने गलती के बचाव हेतु मंत्री जी का सहारा लेकर झूठा एजेंडा चला रहे है जबकि मंत्री जी न तो वहां थे और न ही उनसे संबंधित कोई बात वहां हुई! एक पत्रकार ने प्राचार्य के झूठे आरोपों को हवा दी और हां मैं मौके पर बाद में पहुंचा लेकिन यहां एक बात ओर बता दूं पहले भी पार्टी कार्यालय प्रभारी लुकमान राणा से भी प्राचार्य महोदय कई बार अभद्रता कर चुके है ! अब हम रालोद कार्यालय तो यहां से शिफ्ट तो कर नही देंगे,प्राचार्य महोदय से पहले भी काफी विद्वान लोग इस पद पर रह चुके है और कभी ऐसा नहीं हुआ!
एक सवाल ओर आज भाजपा मंत्री का झूठा सहारा लेने वाले 2024 के चुनाव में खुलेआम कहां थे? वैसे भी कुछ पत्रकार एकतरफा पक्ष चला रहे है दूसरा पक्ष अशोक बालियान जी से भी पूछ लेते! एजेंडा चला रहे है एकतरफा……कम से कम शिक्षक के नाम पर गरीब ड्राइवर को गाली गलौज करने वाले किस पार्टी से जुड़े है ये तो देख लेते! गन्ने के रेट का इतना दर्द??

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-लड़की के चक्कर में चाकूबाजी, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये के गांजा व कार सहित एक गिरफ्तारआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति

Read More »