बुढ़ाना सड़क हादसा, चार लोग गंभीर घायल

बुढ़ाना सड़क हादसा उस समय हुआ जब बुढ़ाना कस्बे के बड़ौत रोड पर टहल रहे चार लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा जितेंद्र चेयरमैन के बैंकट हॉल के सामने हुआ, जिसके बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना से बुढ़ाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें:  सऊदी में पत्नी से लड़ बैठा बेटा, गांव में पिता-भाई को भेजकर बहू ने पिटवा दिए रिश्तेदार

हादसे में बबीता पत्नी स्व. सुभाष जाटव (बसपा नेता), धीरज पाल, सुनीता पत्नी धीरज पाल और सात वर्षीय परी गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

इस सड़क हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए सभी को मेरठ रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  लुटेरे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज गति में था। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया।

Share This Article