मुजफ्फरनगर-शनिदेव मंदिर से दानपात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

मंदिर परिसर के पास मिले देशी शराब के ट्रेटा पैक, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताटों ने लगाये शराब पार्टी के आरोप, पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव

मुजफ्फरनगर। जनपद के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन मंदिर से दानपात्र चोरी की घटना ने श्रद्धालुओं और स्थानीय संगठनों में भारी रोष पैदा कर दिया। घटना के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में वहलना के पास स्थित श्री शनि देव मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा दानपात्र चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय श्रद्धालुओं और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के नेता व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और घटना पर गहरा आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की। इस दौरान शिवसेना नेता बिट्टू सिखेड़ा समेत कई संगठनों के पदाधिकारी मंदिर पहुंचे और पुजारी से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सर्राफा बाजार बंद, गैंगस्टर कार्रवाई पर बवाल

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब मंदिर परिसर के बाहर विद्युत ट्रांसफार्मर के पास भारी संख्या में शराब के टेट्रा पैक पाए गए। इस पर कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और यहां नियमित रूप से शराब पार्टी होती है। प्रदर्शनकारियों ने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मंदिर परिसर के आसपास ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग उठाई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और हंगामा करने की खबर पर क्षेत्राधिकारी नगर एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए घटना का जायजा लिया तथा लोगों को आश्वस्त किया। सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा के अनुसार, 6 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि शनिदेव मंदिर के दानपात्र से नगदी चोरी कर ली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  ‘अफसर शाही: एक अनसुना सच’ पुस्तक में नौकरशाही के काले कारनामों का पर्दाफाश

Also Read This

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वसुंधरा रेजीडेंसी के मकान में भयंकर आग, तीन लोगों की मौत  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही, तीन जेसीबी और

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »