वृंदावन में बीड़ी कारोबारी बेटे ने पिता को गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। गौरा नगर कॉलोनी में रहने वाले बीड़ी कारोबारी परिवार में विवाद के बाद बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेश चंद्र अग्रवाल (75) स्थानीय रूप से प्रसिद्ध बीड़ी व्यापारी थे। उनका कारोबार “दिनेश बीड़ी” नाम से कई राज्यों में फैला है और कोलकाता में उनकी फैक्ट्री भी संचालित होती है। सुरेश चंद्र अपने तीन बेटों  दिनेश, नरेश और महेश  के साथ वृंदावन स्थित आवास में रहते थे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में एक्टिव लर्निंग विषय पर टीचर्स वर्कशॉप आयोजित

शुक्रवार रात लगभग 9 बजे उनका मध्यम पुत्र नरेश अग्रवाल (50) शराब पीने जा रहा था। पिता ने उसे शराब सेवन से मना किया, जिसके बाद दोनों में तीखा विवाद हो गया। गुस्से में आकर नरेश ने अपनी 32 बोर पिस्टल से पिता की छाती पर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद नरेश ने उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली।

इसे भी पढ़ें:  बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा, मेरठ में हंगामा

परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने सुरेश चंद्र और नरेश दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिवार के अन्य सदस्यों के बयान लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नरेश व्यापार में तनाव और निजी समस्याओं से भी जूझ रहा था।

इसे भी पढ़ें:  होली से पहले वेतन भुगतान, शिक्षा विभाग सक्रिय

Also Read This

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »

देवर के प्यार में पागल भाभी… साथ रहने की जिद में पहुंची कोतवाली, 24 घंटे बाद इस हाल में मिली

मऊ – सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार शाम मीरा चौहान का शव मिला। वह बुधवार को प्रेमी देवर संग रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी, फिर लापता हो गई थी। सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार की शाम मीरा चौहान (28) का शव मिला। वह बुधवार की शाम प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी। परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और वहां से एक साथ चले गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। पुलिस पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने प्रेम विवाह किया था। कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा

Read More »

सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातों-रात डाली पक्की छत

दीदाहेड़ी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के लिए प्रशासन की रोक के बावजूद निर्माण कार्य पूरा, लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक रोक और पुलिस को सूचना देने के बावजूद कब्जाधारी ने रातों-रात पक्की छत डालकर निर्माण पूरा कर लिया। लेखपाल की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर तहसील के लेखपाल मनोज कुमार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किए जाने के मामले में शहर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला ग्राम दीदाहेड़ी, परगना चरथावल का

Read More »