कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण, कहा-कचरा प्रबंधन से पालिका बन रही आत्मनिर्भर

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि कूड़े को संसाधन में बदलने की दिशा में पालिका का अभियान लगातार सफल हो रहा है। सूखे कचरे के पृथक्करण और पुनर्चक्रण से जहां शहर को स्वच्छ बनाने में मदद मिल रही है, वहीं पालिका की आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में शहर से निकलने वाला कूड़ा नगर पालिका की आय का प्रमुख स्रोत बनेगा और स्वच्छता के साथ आत्मनिर्भरता का नया मॉडल स्थापित करेगा।

शनिवार को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रुड़की रोड स्थित एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित कचरा पृथक्करण, रिसाइक्लिंग एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में 39 PPS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे कहां भेजा गया

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप एमआरएफ सेंटर के संचालन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी लेने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया। नगर पालिका परिषद के माध्यम से शहर मुजफ्फरनगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा इस दिशा में आगे भी निरंतर कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि एमआरएफ सेंटर का संचालन पालिका प्रशासन द्वारा जेएस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के बाद प्राप्त सूखे कचरे को यहां पृथक कर प्लास्टिक, लोहा, पॉलीथिन सहित अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री का विक्रय किया जाता है। इसी प्रक्रिया से पालिका को अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में एमआरएफ सेंटर के माध्यम से लगभग 1.20 लाख रुपये कंपनी के द्वारा पालिका कोष में जमा कराए गए थे। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 1.20 लाख रुपये और 26 हजार रुपये की दो किस्तें कंपनी द्वारा पालिका कोष में जमा कराई जा चुकी हैं। यह आय पूरी तरह से कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा कूड़े से आमदनी का जो संकल्प लिया गया था, उसे धरातल पर उतारने का कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस मॉडल से नगर पालिका अपनी आय के स्रोतों का विस्तार कर रही है और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वच्छता एवं संसाधन प्रबंधन संबंधी नीतियों को भी इससे मजबूती मिल रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि वर्तमान में एक एमआरएफ सेंटर संचालित है। दूसरे केंद्र में मशीनरी सेक्शन तैयार कर लिया गया है, जबकि सहावली में भी भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। वहां शीघ्र ही मशीनें स्थापित कर संचालन शुरू किया जाएगा। इससे शहर के कचरा प्रबंधन तंत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पालिका की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ शहर, बेहतर पर्यावरण और संसाधनों के अधिकतम उपयोग के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। यहां पर मुख्य रूप से नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, सभासद पति प्रमोद अंबेडकर, एसबीएम लिपिक रूचि शर्मा, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चौधरी, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप में संस्कृत भाषा व हिमाचली संस्कृति से रूबरू हुए छात्र

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  विकास बालियान के आवास पर पहुंचे सरदार वीएम सिंहवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  UP TET की जनवरी परीक्षा रद्द, मई में हो सकता

Read More »

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में 39 PPS अधिकारियों के तबादले,

Read More »