Valentine’s Day Murder-Suicide: नोएडा में कार के अंदर प्रेमिका की हत्या कर युवक ने खुद को मारी गोली

नोएडा में वेलेंटाइन डे के दिन दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कार के अंदर युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टाटा अल्ट्रोज कार का शीशा तोड़ा तो सामने की सीट पर युवक-युवती के शव पड़े मिले। कार के भीतर एक पिस्टल और दो खाली खोखे बरामद हुए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन

पुलिस के मुताबिक, मृत युवती की पहचान रेखा (नोएडा निवासी) के रूप में हुई है, जबकि युवक सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों के मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है।

जानकारी सामने आई है कि युवती की गुमशुदगी शुक्रवार को ही सेक्टर-58 थाने में दर्ज कराई गई थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद यह खौफनाक कदम उठाया गया।

इसे भी पढ़ें:  कूड़े के ढेर पर जली अवस्था में मिला गौवंश, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगाराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन

Read More »