MUZAFFARNAGAR-प्रदूषण विभाग हुआ सक्रिय-कई उद्योगों पर लगाई सील

मुजफ्फरनगर। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता घटने तथा लगातार प्रदूषण बढ़ने के कारण सीएक्यूएम के द्वारा ग्रेप स्टेज-4 लागू कर दिये जाने के कारण तमाम व्यवस्था जनपद मुजफ्फरनगर में भी प्रभावित होने लगी हैं। डीएम की सख्ती के बाद मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमों ने भी सक्रियता दिखाई और अलग अलग स्थानों पर चल रहे उद्योगों पर छापामार कार्यवाही करते हुए नियमों के खिलाफ चल रहे कुछ उद्योगों का संचालन बंद कराने के लिए उनको सील किया गया।

डीएम उमेश मिश्रा के आदेशों के चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह के द्वारा दो टीमों का गठन करते हुए उद्योगों का औचक निरीक्षण शुरू कराया गया है। पहली टीम में शामिल अवर अभियंता संध्या शर्मा ने एलए सर्वेश कुमार और एफए मौहम्मद आलम के साथ कई स्थानों पर चल रहे उद्योगों पर छापामार कार्यवाही की। जेई संध्या शर्मा ने बताया कि जौली रोड पर सिखरेडा गांव के पास त्यागी कंस्ट्रक्शन हॉट मिक्स प्लांट का संचालन होता पाया गया। जबकि वायु प्रदूषण के कारण कंस्ट्रक्शन वर्क पर पाबंदी लगाई गई है। ऐसे में तत्काल ही कार्यवाही करते हुए इस हॉट मिक्स प्लांट को बंद कराया गया। जेई ने विभागीय टीम के साथ मिलकर यहां पर प्लांट की मशीनों को सील किया। इसके साथ ही देवबंद रोड पर मलीरा गांव से आगे स्थित शिव शक्ति हॉट मिक्स प्लांट और वहीं पर स्थित एकेवी कन्स्ट्रक्शन पर भी छापा मारा गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता की पत्नी के चुनाव के खिलाफ दायर याचिका खारिज

जेई संध्या ने बताया कि यहां पर हॉट मिक्स प्लांट बंद पाया गया, लेकिन भविष्य में इसके संचालन की संभावना को क्षीण करने के लिए दोनों प्लांट की सीलिंग की कार्यवाही की गई। इसके अलावा कुछ अन्य उद्योगों टायर फैक्ट्री, कोल्हु आदि को भी निरीक्षण किया गया। टायर फैक्ट्री बंद मिली तो कोल्हु संचालकों को भी नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया और पन्नी कचरा नहीं जलाने तथा खुले में कूड़ा या लकड़ी नहीं जलाने के लिए कहा गया है। वहीं दूसरी टीम ने जेई राधा गुप्ता के नेतृत्व में छापामार कार्यवाही करते हुए उद्योगों का निरीक्षण किया। उनके साथ रवि प्रकाश सिंह जेआरएफ और अन्य कर्मचारी रहे। जेई राधा गुप्ता ने बताया कि चांदपुर मखियाली के पास स्थित प्लास्टिक पायरोलिसिस प्लांट संचालित पाये जाने पर टीम ने तत्काल ही प्लांट को बंद कराते हुए उसको सील किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर एनसीआर में ग्रेप स्टेज 4 के नियमों का पालन कराने को विभागीय स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है। आज दो टीमों को लगाकर औचक निरीक्षण के दौरान कई उद्योग सील कराये गये हैं। कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए भी निगरानी की जा रही है। सरकारी विभागों को भी इसके लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए सूची मांगी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जौहरा अनाथालय के खिलाफ क्रांतिसेना ने किया प्रदर्शन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बारिश में एसीपी कार्यालय की छत गिरी, अंदर सो रहे दरोगा की मलबे में दबने से मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता की पत्नी के चुनाव के खिलाफ दायर याचिका खारिजवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता की पत्नी के चुनाव के खिलाफ दायर

Read More »