एम.जी. पब्लिक स्कूल के शिक्षकों को सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में तीन शिक्षक-शिक्षिकाओं और एक सहायक कर्मचारी की सेवानिवृत्ति होने पर शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति के अवसर पर शिक्षकों को भावपूर्ण विदाई दी गई। यहां विद्यालय की सेवा से निवृत्त हुए शिक्षकों ने अपने अनुभव और यादों को ताजा करते हुए इस पल को भावुक बताया तो वहीं विद्यालय परिवार की ओर से सभी को उपहार भेंट कर विदाई की इस बेला को खास और यादगार बनाने का काम किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल परिवार से तीन शिक्षकों और एक सहायक कर्मचारी को सेवाकाल पूर्ण होने पर एक यादगार विदाई दी गई। शुक्रवार को आयोजित फेयरवेल पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल जी के पधारने पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने स्वागत किया। इसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय परिवार का अभिन्न अंग बनकर अपनी सेवा प्रदान करने वाले तीन शिक्षकों पीजीटी इंग्लिश श्रीमती अरूण राणा, पीजीजी फाइन आर्ट श्रीमती अनीता चौधरी और टीजीटी इंग्लिश श्री एम. राम के साथ ही सहायक कर्मचारी श्री देवेन्द्र यादव को सेवाकाल पूर्ण करने पर भावभीनी और यादगार विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सम्मान में शिक्षिका श्रीमती निर्मला वर्मा, श्रीमती अनीता बालियान और श्रीमती दीपाली गोयाल सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षकाओं ने सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए विदाई की इस बेला को गीत, कविता और विचारों से सजाने का सुन्दर प्रयास किया। तीनों शिक्षकों और सहायक कर्मचारी को मुख्य अतिथि श्री सतीश चंद गोयल ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  मोहन भागवत मेरठ बयान: जातिवाद खत्म करने का मंत्र


कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सतीश चंद गोयल ने कहा कि सेवानिवृत्ति सामाजिक व्यवस्था है। आज एम.जी. परिवार भी अपने कुछ बहुत ही अच्छे और गुणशाली सदस्यों को सेवाकाल पूर्ण होने पर सेवा के दायित्वों से निवृत्त कर रहा है। यह पल अनेक भाव से जुड़ा होता है। हम सभी के जीवन के कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि जीवन विभिन्न पड़ाव और उतार-चढ़ाव से जुड़ा हुआ है। इस जीवन में सेवानिवृत्ति कभी नहीं है, केवल परिस्थितियों के अनुरूप हमारी जिम्मेदारियों में बदलाव आता है। आज जो परिवार से सेवानिवृत्त हुए हैं, वो विद्यालय से हमेशा ही जुड़े रहेंगे और उनका सम्मान बना रहेगा। उन्होंने सभी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के साथ परिवार में सुख समृद्धि की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में तीनों शिक्षक, शिक्षिकाओं के विद्यालय जीवन पर आधारित कुछ खास पलों को संजोकर बनाया गया यादगार सफरनामा भी प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, इसमें इन तीनों शिक्षकों की विद्यालय परिवार के सदस्य के रूप में अविस्मरणीय यात्रा का सुन्दर वृतांत दर्शाया गया। संचालन श्रीमती रितु शर्मा द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे के चलते दर्जनों वाहन भिड़े, कई घायल, लम्बा जाम

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शिव भक्तों पर की पुष्प वर्षास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  संगम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई पवित्र डुबकीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शिव भक्तों पर

Read More »