मुस्लिम तुष्टिकरण में अंधे हो गये उद्धवः ललित मोहन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना के प्रकाश मार्केट स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आगरा, मेरठ व मुरादाबाद मंडल से आए पदाधिकारियों ने शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर शिवसेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना पूरे देश में पैर पसार रही है और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी बड़े पैमाने पर लोग शिवसेना से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उ(व ठाकरे समर्थित शिवसेना ने अब औरंगजेब सेना का स्वरूप धारण कर लिया है, मुस्लिम तुष्टिकरण ने उ(व ठाकरे को अंधा कर दिया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में सघन सदस्यता अभियान चलाने व जनहित के मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आगरा निवासी दीपक सक्सेना व मुरादाबाद निवासी रामप्रसाद प्रजापति को पश्चिम उत्तर प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत की घोषणा की।

श्री शर्मा ने चौधरी राघवेंद्र सिंह को आगरा मंडल का प्रमुख, ठाकुर राम भूल सिंह को मेरठ मंडल का प्रमुख व नितिन बंसल को मुरादाबाद का मंडल प्रमुख बनाने की घोषणा की। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सिर्फ पद नहीं हैं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जिसका सभी पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से हिंदू हित के साथ-साथ जनहित से जुड़े भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना राजनीतिक रूप से विस्तार करती जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  काऊ सेंक्चुरी में वृक्षारोपण के साथ वाटिका की स्थापना

आगामी नगर निकाय व विधानसभा चुनाव में भी शिवसेना पूरी सक्रियता और मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और सभी पदाधिकारियों को राजनीतिक रूप से शिवसेना को आगे बढ़ना होगा व चुनावी मुहिम में हिस्सा लेना होगा। इस अवसर पर शिवसेना के महासचिव पंडित संजीव शंकर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयो को शुभकामनाएं देते हुए शिवसेना को और मजबूत करने पर बल दिया, उन्होंने बंगाल हिंसा पर रोष वक्त करते हुए कहा कि हिंदुओं के अत्याचार पर केंद्र की भाजपा सरकार की चुप्पी चिंता जनक है, क्योंकि हिंदू हित के नाम पर सत्ता में आई बीजेपी आज हिंदू उत्पीड़न के मामले में गूंगी बहरी बन चुकी है। उन्होंने आम हिंदुओं को शिवसेना के बैनर के नीचे एकजुट होने का अपील की। इस अवसर पर नवनियुक्त सभी पदाधिकारी यो ने शिवसेना के बेस्ट उप प्रमुख ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में पूरी गंभीरता और ईमानदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सहारनपुर मंडल प्रमुख शरद कपूर, जिला उप प्रमुख संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, अमित गुप्ता, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र विश्वकर्मा, शिवसेना नेता उज्ज्वल पंडित, सोनू सैनी आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पालिका को जमीन देने को तैयार नहीं दो गांवों के किसान

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  काऊ सेंक्चुरी में वृक्षारोपण के साथ वाटिका की स्थापनाजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »