रोजगार बचाने पर वेंडरों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी का जताया आभार

मुजफ्फरनगर। टाउनहाल के बाहर से बंद किए गए चाट बाजार के वेंडरों को उनकी पसंद का नया स्थान दिए जाने और समस्या को समाधान तक ले जाने के लिए शुक्रवार को सभी प्रभावित वेंडरों ने सुबह पटेलनगर स्थित नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कुछ मांग भी उनके सामने रखते हुए सहयोग मांगा। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पालिका की बात का मान रखने के लिए वो खुद उनकी आभारी हैं और नये चाट बाजार को विकसित करने के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने में पालिका प्रशासन उनके साथ है।

पालिका प्रशासन के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में टाउनहाल के बाहर लगने वाले चाट बाजार को खत्म करने के बाद से ही लगातार विवाद की स्थिति बनी थी। चाट बाजार संघ के बैनर पर प्रभावित वेंडरों ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया था, लेकिन अब इसका सुखद समाधान हो गया है और पालिका के द्वारा वेंडरों को उनकी पसंद का नया स्थान साईं धाम मंदिर के सामने उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही बेमियादी धरना भी खत्म हो गया।

शुक्रवार को सभी प्रभावित वेंडरों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और पुष्प सौंपकर उनका सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। ईश कौशल, अंकित कश्यप ने बताया कि पहले ही दिन से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उनके मामले में गंभीरता दिखाई और बातचीत का क्रम शुरू कराकर इसको समाधान तक पहंुचाने का काम किया। रोजगार बचाने के लिए उनके सहयोग के प्रति ही हम उनका अभिनंदन और आभार व्यक्त करने के लिए आए हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR LOKSABHA-मंत्री संजीव, हरेन्द्र और दारा सिंह मैदान में उतरे

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रोजगार सृजन और भाजपा की सबका साथ, सबका विकास एवं सभी को रोजगार की नीति पर हम लगातार काम कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य किसी को बेरोजगार करना नहीं रहा है। चाट बाजार बंद होने के बाद प्रभावित वेंडरों को बेहतर रोजगार का अवसर और व्यवस्था देने के लिए हमने पहले ही दिन से काम किया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को हमने वेंडरों के साथ बातचीत कर समाधान तलाशने के लिए कहा और शहर के दूसरे स्थान विकल्प के रूप में प्रस्तावित किये गये। इसमें हमने कुछ भी जबरदस्ती थोपने का काम नहीं किया, बल्कि वेंडरों को उनकी पसंद का नया स्थान चुनने का अधिकार दिया गया।

हम आज आपसी सहमति से समाधान तक पहुंचे। यहां जो भी समस्या या मांग वेंडरों ने रखी है, उनके अनुसार ही पालिका साईं धाम के सामने नया चाट बजार बनाने के लिए प्रयासरत है। वहां पयेजल और पथ प्रकाश की व्यवस्था भी करेंगे। इसके लिए ईओ को निर्देशित कर दिया गया है। एक मई से नया चाट बाजार शुरू कराने का लक्ष्य लेकर हम व्यवस्था बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाट बाजार में स्वच्छता के लिए उनको डस्टबिन रखने होंगे और सफाई का वो ध्यान रखेंगे। सभी वेंडरों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, शलभ गुप्ता एडवोकेट, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, शौकत अंसारी, प्रशांत कुमार, नौशाद खां, हसीब राणा के अलावा वेंडर राजेन्द्र सैनी, ईश कौशल, अंकित कश्यप, रजत सैनी, संजय कुमार, रवि कुमार, करण कुमार, सचिन, राजपाल, पंकज, कृष कुमार, अभिषेक, सूरज, देवेन्द्र आदि उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मकान पर पलटा मिट्टी से भरा डंपर, मां और तीन बच्चे घायल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लड़़की से दुष्कर्म में पिता को सात साल की सजास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मकान पर पलटा मिट्टी से भरा डंपर, मां और तीन बच्चे घायलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  रालोद के सांसद और विधायकों के साथ सीएम योगी

Read More »