MUZAFFARNAGAR-खालापार में अब पालिका के कूड़ा वाहनों की नो एंट्री

मुजफ्फरनगर। शहर में बारिश के बीच ही नगर पालिका परिषद् के कूड़ा वाहन डंपर से हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो जाने के बाद पालिका प्रशासन जागा है। खालापार मार्ग को अति व्यस्त मानते हुए पालिका प्रशासन ने कूड़ा वाहनों की वहां पर नो एंट्री का आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए विकल्प के रूप में रामपुरम मार्ग या सूजडू चुंगी के रूट को चुनने का काम किया जायेगा। रविवार से इस आदेश पर अमल करते हुए बड़े कूड़ा वाहनों को रामपुरम गेट से प्लांट तक ले जाया गया। इसको नियमित करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए कूड़ा निस्तारण में जुटी कंपनी और स्वास्थ्य विभाग दोनों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए खालापार से कूड़ा वाहनों को लेकर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

शहर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण पालिका द्वारा किदवईनगर स्थित प्लांट पर कराया जा रहा है। वर्तमान में एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटीज प्रा. लि. पालिका से अनुबंध के आधार पर यह कार्य कर रही है। सभी कूड़ा वाहन खालापार के रास्ते होकर प्लांट तक पहंुचते हैं। कई बार यहां पर वाहनों से हादसों में लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को बारिश के दौरान भी पालिका के कूड़ा वाहन डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गत दिवस चरथावल के मोहल्ला मुर्दापट्टी निवासी युवक नसीम अपने भतीजे मुंतजिर के साथ शहर में दवाई लेने आ रहा था। इस समय बारिश हो रही थी और सड़क पर पानी भी भरा था। वे मीनाक्षी चौक की तरफ जा रहे थे। जबकि सामने से कूड़ा लेकर नगर पालिका का बिना नंबर का ट्रक आ रहा था। खालापार में धोबियों के चबूतरे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक चला रहा मुंतजिर व पीछे बैठा नसीम नीचे गिरकर घायल हो गए। लोगों ने गंभीर घायल नसीम को उठा कर एक दुकान के बाहर लिटाया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने नसीम को मृत घोषित कर दिया। बाद में घटनास्थल पर लोगों ने प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा, नौकरी और खालापार में पालिका के कूड़ा वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखी थी।

इसी को देखते हुए पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कंपनी के परियोजना प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को भी खालापार से कूड़ा वाहनों के आवागमन रोकने के लिए निर्देश दिये हैं। इन निर्देशों के तहत रविवार को कूड़ा वाहन खालापार से नहीं भेजे गये। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि 29 जून को खालापार में हुए हादसे के बाद लोगों की प्रमुख मांग यही थी कि कूड़े के बड़े वाहनों का खालापार में प्रवेश नहीं हो, इसी को लेकर कंपनी और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी किये गये हैं। एमआईटूसी कंपनी के हल्के और भारी वाहन कूड़ा लेकर किदवईनगर स्थित प्लांट पर खालापार से ही होकर गुजरते हैं। पालिका के वाहन भी यहीं से जाते हैं। इसको लेकर बड़े वाहनों को अलग रूट से ले जाने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसमें रामपुरम गेट वाले मार्ग के साथ ही सूजड़ू चुंगी की ओर से प्लांट तक बड़े कूड़ा वाहनों का आवागमन कराने के सख्त निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि रविवार से बड़े वाहन वेकल्पिक मार्ग से ही ले जाये गये हैं। यही रूट नियमित किया जायेगा। खालापार से केवल हल्के कूड़ा वाहनों का ही आवागमन कराया जायेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि रविवार को कंपनी को भी नये आदेशों से अवगत कराया गया है। खालापार में बड़े कूड़ा वाहनों की नो एंट्री कर दी गई है। इसके साथ ही रामपुरम गेट से नया रूट तय करते हुए बड़े कूड़ा वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहा जिला सहकारी बैंक-डॉ. सोमेन्द्र तोमर

पालिका का ही था हादसे में शामलि डंपर और ड्राईवर

मुजफ्फरनगर। खालापार में बारिश के बीच हादसे का कारण बना डंपर नगरपालिका परिषद् का ही था और उस पर चालक भी पालिका का ही कर्मचारी था। पालिका ने कंपनी को कार्य करने के लिए अपने 28 वाहन सुपुर्द किये थे, जिनमें काम्पेक्टर, जेसीबी, लोडर और ट्रैक्टर के साथ ही डंपर भी शामिल रहे। 2 डंपर चालकों ने कंपनी में रिपोर्ट नहीं किया तो ये दोनों वाहन पालिका को लौटा दिये गये थे। इनमें एक प्रदीप और दूसरा शंकर नामक चालक चला रहे हैं। दोनों डंपर पालिका ही चलवा रही है। इनमें से प्रदीप के डंपर से उसके हाथों हादसे में नसीम की मौत हुई है। वर्तमान में कंपनी 11 डंपर चलवा रहे हैं। जो रोजाना दो से तीन चक्कर प्लांट तक लगा रहे हैं। ईओ के आदेशों के बाद अब कंपनी ने भी अपने बड़े वाहनों को नये मार्ग से प्लांट तक ले जाने की तैयारी की है। 

इसे भी पढ़ें:  प्रधानों की सरकार से दो टूक-समय पर चुनाव, नहीं तो कायम रखी जाये कुर्सी

Also Read This

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS वरुण चौधरी की बर्खास्तगी की संस्तुति

देहरादून। हरिद्वार नगर निगम के चर्चित भूमि खरीद प्रकरण में धामी सरकार ने अब तक की सबसे सख्त प्रशासनिक कार्रवाई में से एक कदम उठाया है। विजिलेंस जांच में भूमि खरीद-बिक्री के दौरान अनियमितताओं, कथित साजिश और नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर प्रथम दृष्टया तथ्य मिलने के बाद सरकार ने अधिकारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दे दी है।   इस मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त और IAS अधिकारी वरुण चौधरी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ

Read More »

पति की मौत के बाद बच्चे को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद, महिला ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार

सहारनपुर। पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच बच्चे को लेकर विवाद सामने आया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी स्थिति से अवगत कराया है।   प्रार्थना पत्र के आधार पर निधि ने बताया कि उसकी ससुराल थाना बेहट क्षेत्र के गांव रूहालका में है। कुछ दिन पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बात-बात पर कहासुनी होने लगी। इसे भी पढ़ें:  किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहा जिला सहकारी बैंक-डॉ. सोमेन्द्र तोमर 

Read More »

रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण और पेपरलेस प्रक्रिया के विरोध में दस्तावेज लेखकों ने विधायक से लगाई गुहार

सहारनपुर। रजिस्ट्रार कार्यालय के प्रस्तावित स्थानांतरण और रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलेस किए जाने के मामले में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन तहसील सदर सहारनपुर ने सिटी विधायक को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।   एसोसिएशन की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि दस्तावेज लेखक लंबे समय से कलेक्ट्रेट कंपाउंड स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैठकर दस्तावेज लेखन का कार्य करते आ रहे हैं। पूर्व में जब रजिस्ट्री कार्यालय को दीवानी न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट कंपाउंड में स्थानांतरित किया गया था, उस समय भी दस्तावेज लेखकों ने संघर्ष किया था। बाद में प्रशासन की ओर से उन्हें बैठने की जगह उपलब्ध कराई गई थी। इसे

Read More »

श्रुतपंचमी पर खतौली में निकली जिनवाणी मां की भव्य पालकी यात्रा

खतौली। श्रुतपंचमी के अवसर पर श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर पिसनोपाड़ा में चल रहे विधान का भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। इस मौके पर नगर में जिनवाणी मां की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जनपद मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी देशभूषण कमल किशोर कंडारकर ने झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक और प्रक्षाल किया गया। शांति धारा शशांक जैन और गौरव जैन द्वारा की गई। विधानाचार्य हिमालय शास्त्री जी ने श्रुतपंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैन धर्म में यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है। मान्यता के अनुसार इसी दिन पहली बार जिनवाणी लिपिबद्ध हुई थी। आचार्य

Read More »

श्रमिकों का कल्याण ही विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव-कपिल देव अग्रवाल

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से श्रमिकों को मिला प्रोत्साहन, सामाजिक सुरक्षा पर दिया गया जोर

Read More »