अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शूटरों मोहित और सुमित का एनकाउंटर

यूपी एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान दो हत्यारोपी हुए मुठभेड़ में ढेर, 26 अगस्त को किया था हरियाणवी सिंगर का कत्ल

शामली। बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की चार शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस तभी से बदमाशों की तलश में लगी थी। औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार तड़के बदमाशों से हुई पुलिस में बदमाश सुमित और मोहित ढेर हो गए।
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर सोमवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के इनामी सुमित और मोहित को ढेर कर दिया। दोनों गोगी गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं और सोनीपत के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या के बाद दोनों शूटर बागपत के रास्ते लोनी की ओर फरार हुए थे। सोमवार सुबह दोनों औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए सोनीपत जाने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दोस्त की पत्नी से थे अवैध सम्बंध, डॉक्टर ने किया दोस्त का कत्ल

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश अंकित हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है। दोनों को 20 से अधिक गोलियां लगने की जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अंकित बालियान की हत्या में चार शूटर शामिल थे। इनमें सुमित और मोहित को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। अब पुलिस सत्यम और आर्यन की तलाश में जुटी है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  1 सितंबर से लागू हुए नए नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Share This Article