मूसलाधार बारिश-चरथावल थाने की छत ढही, किसान नेता की कार पर पेड़ गिरा

मुजफ्फरनगर। रविवार के बाद बुधवार को भी मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छा गईं। इसके बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिसने जिलेभर में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से लेकर देहात तक बारिश ने मौसम में गरमाहट से तो राहत दी, लेकिन कई स्थानों पर ये बारिश आफत लेकर भी आई।

बुधवार को सुबह से 12 बजे तक लगातार तेज बारिश होती रही, जिसके बाद बारिश तो थोड़ी हल्की जरूर हुई, लेकिन उमस और घुटन ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी और नमी के चलते कई जगह लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। चरथावल थाना परिसर में बारिश ने खतरनाक रूप ले लिया जब एक पुराने कमरे की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि अंदर मौजूद पुलिसकर्मी समय रहते बाहर निकल गया और बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि थाने में बने कई सरकारी आवासों की हालत जर्जर हो चुकी है और बारिश का पानी कमरों में भर जाता है। यदि इनकी जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।

इसी दौरान चरथावल क्षेत्र के ग्राम चौकड़ा मार्ग पर तेज बारिश और हवा के कारण एक बड़ा पेड़ राष्ट्रीय भूमिहार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व किसान नेता काला प्रधान की कार पर गिर पड़ा। सौभाग्यवश, काला प्रधान समय रहते कार से बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार पर गिरे पेड़ को हटवाने का प्रयास किया गया। पुलिस को सूचना दी गई। क्योंकि पेड़ गिर जाने के कारण मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया था। बारिश के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला। खासकर निचली बस्तियों में बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया। कई परिवारों को घर से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। वहीं, मुख्य बाजारों में पानी भरने से दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। दुकानों में पानी और कीचड़ घुस जाने से माल खराब हो गया और ग्राहकों की आवाजाही भी बंद हो गई। रविवार की बारिश से उपजे हालात अभी सामान्य नहीं हो पाए थे कि बुधवार की बारिश ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी। लोग अब नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं कि हर बार बारिश में शहर क्यों डूबता है? नालों की सफाई समय पर क्यों नहीं की जाती? बारिश से पहले की जाने वाली तैयारियाँ सिर्फ कागज़ों तक क्यों सीमित रहती हैं?

इसे भी पढ़ें:  डेंगू का डंक हुआ जानलेवा, एमडीए के इंजीनियर राजीव त्यागी की मौत

Also Read This

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  साई धाम रोड के दुकानदारों को लेकर मंत्री कपिल देव से मिले व्यापारी

Read More »

गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण

Read More »

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »