सरकारी स्कूल के पास गन्दगी से बुरा हाल, लोगों में आक्रोश

मुजफ्फरनगर। लद्दावाला क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के पास कूड़ा डालने की समस्या ने स्थानीय निवासियों में आक्रोश पैदा कर दिया है। इस समस्या ने क्षेत्र के बच्चों और परिवारों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरे में डाल दिया है। कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू और उससे फैलने वाले मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

रुड़की रोड पर मोहल्ले वासियों को कहना है कि अस्पताल चौराहे से मोहल्ला लद्दावाला वाले जाने वाले रास्ते पर सरकारी ट्यूबवेल तथा प्राइमरी स्कूल के पास यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन हाल के दिनों में यह और भी गंभीर हो गई है। बच्चों के लिए स्कूल का वातावरण असुरक्षित हो गया है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्कूल के पास कूड़ा डालने से बच्चों की पढ़ाई में भी बाधा आ रही है, क्योंकि कूड़े की बदबू और गंदगी से वे अस्वस्थ महसूस करते हैं। मोहल्ले वासी अमित, आकाश, भूपेंद्र, अकरम, असलम आदि का कहना है कि उन्होंने कई बार इस मुद्दे को उठाया और नगर पालिका में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  नवागंतुक एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने संभाला चार्ज

लगातार डाले जा रहे कूड़े से परेशान मोहल्ले वासियों ने डीएम से शिकायत की है। शिकायत में मोहल्लेवासियों ने बताया कि यदि कूड़ा हटाने और इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वह विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। एक और जहां प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान को लेकर गंभीर हैं वहीं नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। इस घटना ने क्षेत्र में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहल्लेवासियों को उम्मीद है कि उनकी शिकायतों को सुना जाएगा और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि बच्चों और क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रेलवे स्टेशन की निष्क्रांत सम्पत्ति कब्जा मुक्त कराने की मांग

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रेलवे स्टेशन की निष्क्रांत सम्पत्ति कब्जा मुक्त कराने की मांगस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पति के जाने के बाद प्रेमी संग करती थी ऐश… जीजा ने बना लिया था वीडियो, कटवाई गर्दनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंडी समिति पर बकाया 3.42 करोड़ रुपये वसूलेगी पालिकाभाकियू

Read More »