एम.जी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा के निर्देशन में कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान शो, तारामंडल शो और थ्री-डी शो का आनंद लेते हुए अनेक वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी की अद्भुत झलकियों को देखा, प्रयोगिक गतिविधियों में भाग लिया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने हर घर तिरंगा अभियान में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार एम.जी.पब्लिक स्कूल के मानक क्लब के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र हरियाणा में स्थित कुरुक्षेत्र पैनरोमा एवं विज्ञान केंद्र का भ्रमण तकनीकी सत्र में प्रतिभाग किया। बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के निर्देशन में और एस पी ओ सरिता त्रिपाठी के संचालन में एम.जी.पब्लिक स्कूल के चालिस छात्र व छात्राओं को कुरुक्षेत्र पैनरोमा एवं विज्ञान केन्द्र का मानक आधारित भ्रमण कराया गया जहां बच्चों ने विज्ञान शो, तारामंडल शो व थ्री डी शो का आनंद उठाया।

इसे भी पढ़ें:  तकनीकी खामियों के कारण दिशा समिति की बैठक स्थगित, हरेन्द्र मलिक नाराज


बताया कि विज्ञान केंद्र में भारत की विज्ञान विरासत का जीवंत प्रदर्शन करते हुए किया गया है। इसके साथ ही प्रतिभाग मानक क्लब सदस्य छात्र छात्राओं ने यहां पर अनेक दैनिक जीवन मे प्रयोग होने वाले वैज्ञानिक सिद्धान्तों का प्रयोगिक प्रदर्शन किया गया है। मानक क्लब मेंटर लोकेश शर्मा ने विज्ञान केन्द्र में स्थित अनेक प्रयोगों का व्याख्यान भारतीय मानको के आधार पर किया। छात्र व छात्राओं ने इस भ्रमण पर अपनी वैज्ञानिक दक्षता का भी निरीक्षण किया। कई प्रयोगों को देखकर वे रोमांचित व उत्साहित दिखाई दिए। विज्ञान केंद्र में पर भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के प्रति भी लोगों को जागरुक किया गया, यहां हर घर तिरंगा सेल्फी पॉइंट पर सभी ने सेल्फी लेकर अभियान के पोर्टल पर अपलोड कर प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक तकनीकी भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और उनमें नवाचार तथ्यों को सोचने व समझने की क्षमता बढ़ती है। इस शैक्षिक भ्रमण में जिला समन्वयक राजीव वर्मा, मेंटर लोकेश शर्मा, दीपाली गोयल, मनीता शर्मा, व नीता अरोरा का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा का इस वैज्ञानिक भ्रमण के लिए आभार जताया।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका ने बिजली विभाग को दिया हाईटेंशन झटका, मांगे अपने 18 करोड़
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *