गुड फ्राइडे की पवित्र आराधना ऐपीफैनी चर्च में श्रद्धा भाव से सम्पन्न

खतौली। ईसाई धर्म के महत्वपूर्ण पर्व ‘गुड फ्राइडे’ के अवसर पर ऐपीफैनी चर्च, सी.एन.आई., खतौली में पवित्र आराधना आयोजित की गई। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चली इस आराधना की अगुवाई चर्च के पादरी सुशील कुमार ने की। गुड फ्राइडे ईसा मसीह के बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जब उन्होंने समस्त मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए क्रूस पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। आराधना का आरंभ भक्ति गीतों से हुआ, जिनमें “तेरी शीरीन आवाज”, “यीशु ने अपना खून बहाकर”, “जो क्रूस पर कुर्बान है”, “छोड़ न मुझे प्यारे यीशु” एवं “रख तू मुझको क्रूस के पास” जैसे गीतों ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। बाइबल का पाठ आकांक्षा एवं बाबरा बहन ने किया, जबकि लूक, अभिषेक और ज्योति ने प्रार्थनाएं कीं। पादरी सुशील कुमार ने प्रभु यीशु मसीह की सात वाणियों पर आधारित उपदेश दिया। उन्होंने विस्तार से बताया कि क्रूस पर चढ़ते समय जब यीशु के हाथों-पैरों में कील ठोकी गई और सिर पर काँटों का ताज पहनाया गया, तब भी उन्होंने मानवता के लिए क्षमा, प्रेम और त्याग का संदेश दिया। उनकी सात वाणियाँ—“पिता, इन्हें क्षमा कर”, “आज ही तू स्वर्गलोक में होगा”, “हे नारी, यह तेरा बेटा है”, “हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ा?”, “मैं प्यासा हूँ”, “सब कुछ पूरा हुआ” और “मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूँ”—एक सच्चे ईश्वरदूत के स्वरूप को प्रकट करती हैं। पादरी सुशील कुमार ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु ने जो सत्य, प्रेम, क्षमा और बलिदान का मार्ग दिखाया, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि हमें अपने पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों में पवित्रता, दया और उदारता को अपनाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  संभल को लेकर अलर्ट, पुलिस ने खालापार में उड़ाया ड्रोन

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिलजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »