कभी किसी को डराया नहीं, जो कह रहे डरते नहीं, वो सबसे बड़े डरपोक

ईमानदार उद्योग पतियों और व्यापारियों को अवसर मिले, इसके लिए ही हम संसद में आवाज को बुलंद करेंगे

मुजफ्फरनगर। सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने एक बार फिर से जिले के कुछ उद्योगपतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि बिजली और जीएसटी की चोरी करने वाले, भू-माफिया छवि वाले उद्योग पतियों का सिंडीकेट वो जिले में अब नहीं चलने देंगे। हमारा पहला उद्देश्य जिले में ईमानदार और समान नीति के साथ उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देना है। इसके लिए हम उद्योगपतियों के सिंडीकेट के खिलाफ संसद में आवाज को बुलंद करने के साथ ही अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्तियों की जांच कराने का काम भी करेंगे। उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी को डराया नहीं, धमकाया नहीं, लेकिन मेरा तजुर्बा है कि जो कहता है कि वो किसी से नहीं डरता, वो ही सबसे ज्यादा डरपोक होता है। हम जिले में ईमानदार उद्यमियों और व्यापारियों को आगे लाने का काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर और खतौली में संजीव को कम वोट मिलना बना हार का कारण

सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने चुनाव प्रचार के दौरान जिले के कुछ उद्योगपतियों के खिलाफ बयानबाजी की थी, उसके बाद जिले के आईआईए के पदाधिकारियों, फैडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स की टीम और कुछ उद्योगपतियों ने डीएम से मिलकर हरेन्द्र मलिक के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की थी। ये बात आई गई हो गई और परिणाम आने के बाद भी उद्योगपतियों की ओर से बयानबाजी की गई कि वो हरेन्द्र के सांसद बनने के बाद भी उनसे नहीं डरेंगे और अपनी बात पर अडिग हैं। ऐसे में सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि वो कोई माफिया और मवाली नहीं हैं, जो किसी को उनसे डरना पड़ेगा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी किसी को डराया ही नहीं है, लेकिन जीवन ने यह भी तजुर्बा दिया है कि जो कोई नहीं डरने की बात कहता है, वो सबसे ज्यादा डरपोक होता है। उन्होंने कहा कि जनता की ओर से उनको यह शिकायत भी मिल रही है कि बहुत से लोगों ने आय से अधिक सम्पत्ति जुटा रखी है। इसमें उद्योगपति प्रमुख तौर पर शामिल हैं। जनता की आवाज पर वो ऐसे लोगों की सम्पत्ति की जांच कराने के लिए आवाज उठायेंगे। इसके लिए जो भी लड़ाई लड़नी पड़ी वो लड़ेंगे। हम जिले में उद्योग और व्यापार की तरक्की ईमानदारी और समान व्यवस्था के बीच चाहते हैं। यह तरक्की होगी तो रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और किसान व कमेरों की आय बढ़ेगी। सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि अब जिले में बिजली चोरी, जीएसटी चोरी करने वाले और भू माफिया उद्योगपतियों का सिंडीकेट नहीं चलने दिया जायेगा। ऐसे लोगों का पक्का इलाज किया जायेगा। जबकि ईमानदारी से उद्योग और व्यापार करने वाले लोगों के लिए हम साथ खड़े हैं। उद्योगों को बढ़ावा देने की आवाज हम संसद में भी उठायेंगे। इसी सिंडीकेट के कारण जिले में ईमानदार उद्यमियों और व्यापारियों को अपना काम धंधा बंद करना पड़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  3 करोड़ की नकली NCERT किताबे जब्त

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 40 परायण पाठ और शोभायात्रा का भव्य आयोजनकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  द्वारिका सिटी के निवासियों को सुप्रीम कोर्ट की राहतपालिका टीम के

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  द्वारिका सिटी के निवासियों को सुप्रीम कोर्ट की

Read More »