छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

भोपा. कॉलिज से लौट रहे छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के दर्जनों व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हुआ है। बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता ने फैसला हो जाने की बात बताकर पुलिस से कार्रवाई को समाप्त करने की मांग थाने पर आकर की।

इसे भी पढ़ें:  टीन सैड न होने से सब्जी मंडी में किसान-आढती बेहाल, बारिश में भीगते रहे किसान

                भोपा स्थित जनता इंटर कॉलिज के छात्रों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश मे आया है। जिसमें भोपा निवासी सलमान ने मुकदमा दर्ज कराकर बताया था की बीते 11 फ़रवरी को उसके छोटे भाई अनस को लेने के लिए फिरोज स्कूटी द्वारा कॉलिज गया था। आरोप है की वहां प्रशांत, कार्तिक, दिवाकर, अक्ष राठी व अज्ञात ने अनस के साथ मारपीट की। वहीं क्षेत्र के गांव कासमपुरा निवासी सतनाम ने प्रशांत के साथ मारपीट करने का आरोप उजेब, अनस, उवेस, मिसबा उल सहित पांच अज्ञात पर लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मुकदमा दर्ज

बुधवार को थाने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी, पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू, नईम अंसारी, रॉबिन त्यागी, भूरा चौधरी, रियाज अली, फैजान, दिलशाद, बॉबी राठी, शमशाद आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मामले मे फैसला हो जाने की बात बताते हुए पुलिस से अब कोई कार्रवाई न करने की मांग की। एसएसआई नरेश कुमार ने भाकियू के लोगों से कहा कि मुकदमा पंजीकृत हो गया है। कानूनी रूप से समझौते की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। आश्वासन के बाद भाकियू कार्यकर्ता वापस लौट गए थे

इसे भी पढ़ें:  अर्टिगा-रोडवेज में भीषण टक्कर, युवती समेत छह घायल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *