मुजफ्फरनगर में पहली बारिश बनी काल, पानी के बहाव में बहा तीन वर्षीय मासूम

मुजफ्फरनगर: जिले में सीजन की पहली बारिश जहां लोगों के लिए राहत लेकर आई, वहीं शेरनगर गांव के एक परिवार के लिए यह बारिश दुखों का सैलाब बन गई। नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला मोहल्ले के पास सड़क पर बारिश का आनंद ले रहे दो बच्चों में से एक तीन वर्षीय अवि पानी के तेज बहाव में बह गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण मंे कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स की बैठक आयोजित, कार्यकारिणी का हुआ गठन

मासूम के बहने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही नई मंडी पुलिस, दमकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। रेस्क्यू टीमों द्वारा गांव की नालियों से लेकर पास के तालाब तक सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम पर अगले आदेशों तक रोक
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *