गायब हुई पुत्री की बरामदगी को पिता ने लगाई गुहार

भोपा  चार दिन पूर्व गायब हुई नाबालिग पुत्री की बरामदगी की गुहार पिता ने पुलिस से लगाई है। पुलिस ने आस पास लगे सी सी टी वी कैमरो की सहायता से किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी व्यक्ति ने थाने आकर बताया की बीते 16 मार्च की सुबह उसकी 15 वर्षीय पुत्री दिशा शौच के लिए घर से गयी थी। इसी बीच कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहका फुसला कर कहीं ले गया सभी संभावित स्थानों पर उसे तलाश किया गया किन्तु कोई पता नहीं चल सका है। पिता ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश मे आस पास लगे सी सी टी वी कैमरो को खंगाला है।

इसे भी पढ़ें:  महिला की पुकार पर नहीं जागी पुलिस, दरोगा ने कहा – पहले चौकी आओ, तब करेंगे कार्रवाई
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *