बाइक सवारों को कुचलने वाले पानी टेंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मोरना  दुलेहंडी की शाम ककरौली-जानसठ मार्ग पर ट्रेक्टर से जुड़े पानी के टेंकर के अज्ञात चालक द्वारा दो बाइको मे टककर मार कर पांच व्यक्तियों को घायल कर दिया था जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार खरपोड़ गांव निवासी अनुज प्रजापति की अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  विद्युत विभाग की लापरवाही से वृद्ध की खेत में करंट लगने से मौत

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खरपोड़ निवासी 27 वर्षीय अनुज प्रजापति की मौत बीते रविवार को अस्पताल मे हो गयी थी वह शुक्रवार को सड़क दुर्घटना मे घायल हो गया था मामले मे मृतक के जीजा राकेश उर्फ़ विक्की निवासी ग्राम पनवाड़ी थाना दौराला जनपद मेरठ ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया की बीते 14 मार्च की शाम वह अपने साले अनुज के साथ व मुज़फ्फरनगर के मुकललमपुर गांव निवासी संकित, सुनील व सनी गांव पनवाड़ी से दो बाइको पर सवार होकर गांव खरपोड़ जा रहे थे की जानसठ –ककरौली मार्ग पर जटवाडा मुर्गी फार्म के पास ट्रेक्टर के संग जुड़े पानी के टेंकर के अज्ञात चालक ने लापरवाही से दोनों बाइको मे टककर मार दी। टककर लगने से पांचो सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गये थे। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिनमे अनुज खरपोड़ की चंडीगढ़ अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। पीड़ितों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गौकशी करने जंगल में घुसे औसाफ को पुलिस ने किया लंगडा, गाय और बैल को बचायास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने मनाया स्थापना दिवस, बाबा टिकैत को

Read More »