महिला के साथ दुष्कर्म

खतौली। बुआडा रोड पर एक विवाहिता के बेसुध अवस्था में पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने दुष्कर्म होने की बात कहते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  रुड़की रोड फायरिंग प्रकरण में तीन हमलावर नामजद

राहगीरों ने पुलिस को एक विवाहिता के सड़क पर बेसुध अवस्था में पड़ा देखकर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। महिला शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका अपने पति से दहेज को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त महिला नई आबादी मे अपनी मौसी के यहां रहने आई हुई थी। जिसको उसके प्रेमी अब्दुल वाहिद निवासी बसधाड़ा शाहपुर ने फोन करके बुआड़ा रोड के समीप खेत में बुलाकर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है की उसके साथ उपरोक्त अभियुक्त ने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट भी की है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  संजीव जीवा के भांजे अमित और उसकी पत्नी की सम्पंत्ति कुर्क
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *