गेहूं संकट छाने पर मनमोहन ने महात्मा टिकैत से मांगा था सहयोग

मुजफ्फरनगर। रविवार को नम आंखों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री और देश के एक महान अर्थशास्त्री के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके साथ ही उनसे जुड़ी यादों को हर व्यक्ति ताजा करने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने भी 17 साल पुराने उस दौर की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा की है, जब देश में गेहूं की कमी का संकट गहराने के बाद प्रधानमंत्री रहते हुए डॉ. मनमोहन सिंह ने भाकियू अध्यक्ष महेन्द्र सिंह टिकैत को दिल्ली बुलाया और इस संकट से निपटने के लिए सहयोग मांगा था। राकेश टिकैत का कहना है कि डॉ. मनमोहन सिंह किसान हितैषी थे, लेकिन आज का दौर ऐसा है कि किसानों की अनदेखी करने में प्रधानमंत्री कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका प्रशासन ने नाले से निकलवाए अवैध रूप से दबाए गए बम्बे

92 साल की आयु में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का विगत दिवस एम्स में निधन हो गया। रविवार को नम आंखों के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुजफ्फरनगर जनपद से भी डॉ. मनमोहन सिंह की यादें जुड़ी हैं, वो यहां पर 2013 के साम्प्रदायिक दंगों के दौरान पहुंचे और दंगा पीड़ितों से बात कर उनको ढांढस बंधाने का काम किया था। ऐसे में उनकी यादों को लेकर बात हो रही है। भाकियू ने भी किसान हितों को लेकर उनके प्रयासों, सहयोग और कार्यों की सराहना की है। किसान नेता राकेश टिकैत ने अपनी फेसबुक वॉल से 17 साल पुुरानी एक तस्वीर साझा करते हुए दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को नमन किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक संदेश भी साझा किया, जिसमें कहा गया है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री के रूप में देश को अपनी सेवा दे चुके डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई, अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में डॉ. मनमोहन सिंह जी ने हमेशा किसान हितों को ध्यान में रखा और समय-समय पर बैठक आयोजित कर किसान हितैषी नीतियों के निर्माण के लिए सफल प्रयास किए। राकेश टिकैत ने इस तस्वीर के अवसर को भी बयां करते हुए जानकारी दी कि साल 2007 में देश जब गेहूं की कमी के संकट से जूझ रहा था, तो उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और किसान नेता अजमेर सिंह लाखोवाल से बैठक कर एक सफल कार्य योजना का निर्माण किया, जिससे देश को आज भी लाभ हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  त्रुटिपूर्ण जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने पर तहसील बुढाना में तैनात लेखपाल निलम्बित

राकेश टिकैत ने इस संदर्भ में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहने के दौरान अपने दोनों ही कार्यकाल में किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं किया। किसानों की बात सुनी और उनके लिए काम करके दिखाया। 17 साल पहले छाये गेहूं के संकट के बाद किसान नेताओं के साथ मिलकर उन्होंने जो नीति निर्धारण किया, उसी का परिणाम है कि देश उसके बाद कभी भी गेहूं के संकट के दौर से नहीं गुजरा। आज केन्द्र सरकार में किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज किसानों की बात तक सुनने को तैयार नहीं है। किसानों को लगातार आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  केक काटकर मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन

Also Read This

चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर SSP के दरबार पहुंचा पीड़ित

सहारनपुर/चिलकाना। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव गयाजुद्दीनपुर निवासी किसान ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जे के प्रयास, गेहूं की फसल और पॉपलर के पेड़ काटने के आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। किसान रामपाल पुत्र रामसिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि वह खसरा संख्या 603, 604 और 605 की भूमि का वैध भूमिधर है। आरोप है कि कुछ नामजद लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। किसान ने अपने शिकायती पत्र में हल्का लेखपाल पर भी मिलीभगत

Read More »

कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की बजट में वृद्धि की मांग, मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण मुजफ्फरनगर। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि मधु गोयल ने अपने संबोधन में कहा-मां परिवार और समाज की आधारशिला होती है तथा वह बच्चों की सर्वश्रेष्ठ गुरू मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित मंचीय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों में अपनी माताओं के प्रति आदर, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु गोयल का आगमन हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मुख्य

Read More »

नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 5 मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा, करीब 13 किलो अवैध नशीला पदार्थ बरामद मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 998 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, जिसमें डोडा पोस्त और गांजा शामिल है, बरामद किया है। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा

Read More »

जनसुनवाई पोर्टल पर खरा उतरी मुजफ्फरनगर पुलिस, प्रदेश में पहला स्थान

अप्रैल 2026 में शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर मिली बड़ी उपलब्धि मुजफ्फरनगर। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। अप्रैल 2026 की रैंकिंग में जिले के सभी 22 थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण किया, जिसके चलते यह उपलब्धि जनपद के नाम दर्ज हुई। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय

Read More »