गोली लगने से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

खतौली। गांव अंती में शनिवार देर रात हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़कर उसका चालान कर दिया था। गोली लगने से घायल हुए युवक का उपचार मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा था, उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मृतक का पंचनामा भर शव को परीक्षण के लिए भिजवाने की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम द्वारा अस्थायी गौशालाओं का निरीक्षण, साफ-सफाई और चारे की गुणवत्ता पर जोर

गांव अंती में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते बबित ने अपने साथियों के साथ मिलकर निक्की पर हमला किया। हमले में तमंचे से चली गोली पेट में लगने से निक्की घायल हो गया। घायल युवक के भाई रीनू ने थाने में बबित तथा उसके अन्य साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित दहशत फैलाने का मुकदमा दर्ज कराया था। घायल को उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने सोमवार को तमंचे से गोली चलाने वाले आरोपी बबित पुत्र रणपाल निवासी ग्राम अन्ती थाना खतौली हाल पता शेखपुरा गली नं03 खतौली को अंती चौराहे से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया था। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान मंगलवार को घायल निक्की की मौत हो गई। निक्की की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मृतक का पंचनामा भर शव को प्रशिक्षण के लिए भिजवाने की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  एक्सिस बैंक के बाहर व्यापारी से 40 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *