विद्युत विभाग ने लगाया मेगा कैम्प कई समस्याओं का हुआ समाधान

मुजफ्फरनगर। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही राजस्व की प्राप्ति के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अन्तर्गत पश्चिम के 14 जिलों के साथ मुजफ्फरनगर मुख्यालय पर भी मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प तीन दिनों तक आयोजित होगा और इसमें विद्युत उपभोक्ताओं को अनेक समस्याओं का एक ही प्लेटफार्म पर निस्तारण करने की सुविधा और सेवा प्रदान की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  महिला के साथ दुष्कर्म

गुरूवार को मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने नुमाइश ग्राउंड कैंपस में गुरूवार को विद्युत विभाग के तीन दिवसीय मेगा कैम्प का शुभारंभ किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता मनोज यादव ने उनका स्वागत किया और कैम्प में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी कराया। अधीक्षण अभियंता मनोज यादव ने बताया कि यह मेगा कैम्प तीन दिनों तक 15 से 17 मई तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं का एक ही प्लेट फार्म पर निस्तारण होगा। अगर किसी उपभोक्ता का बिल अधिक आ रहा या बिल नहीं बन रहा या मीटर खराब है, मीटर बदलवाना लोड बढ़वाना है या फिर बकाया बिल जमा कराना है, या फिर इससे अलग कोई समस्या है तो सभी का निस्तारण कराये जाने की व्यवस्था की गई है। यह कैम्प सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने जनपद के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को इस मेगा कैंप का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उपभोक्ताओं को विभिन्न दफ्तरों के चक्कर काटने की परेशानी से भी बचाने का काम करेगा और समस्याओं का संतोषजनक समाधान होगा।

इसे भी पढ़ें:  आतंकी हमले के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Also Read This

बुढ़ाना में पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागे बदमाश, जंगल में कांबिंग के बाद दूसरा आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक शातिर गोकश बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी खेतों की ओर भाग निकला। बाद में पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 14 मई को थाना बुढ़ाना पुलिस क्राउन स्कूल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध एक्सयूवी कार आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा

Read More »

सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को करारा झटका, अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश किया रद्द

नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने 2017 उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। इससे पहले सीबीआई की अपील पर शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी।  सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया ह। शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा निलंबित की गई थी। यह मामला 2017 के उन्नाव दुष्कर्म से जुड़ा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सेंगर को अंतरिम जमानत

Read More »

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस जांच में हत्या की साजिश की शिकायत झूठी पाई गईयह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ में शबाना के

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »