सभासद सहित एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ तथा मारपीट का आरोप

खतौली। एक युवती ने मोहल्ले के ही सभासद तथा एक अन्य युवक पर छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

मोहल्ला मिट्ठू लाल निवासी एक युवती ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके घर एक व्यक्ति का काफी समय से आना जाना है। मोहल्ले के सभासद ने अपने एक साथी के साथ आकर उन्हें धमकी दी। कि वह व्यक्ति उनके घर दिखाई नहीं देना चाहिए। इस बात का युवती ने विरोध किया। युवती का आरोप है कि इसी बात से नाराज सभासद ने अपने साथी के साथ घर आकर गाली गलोज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभासद ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट की। इतना ही नहीं उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े तक फाड़ डालें। उसको बचाने आए उसके पिता के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़िता ने पुलिस से सभासद सहित उसके एक साथी के खिलाफ कार्रवाई के जाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने सीएम को दिया शुकतीर्थ आगमन का आमत्रण

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »