एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने किया फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण

मुज़फ्फरनगर। आज रविवार को एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने ग्राम मंसूरपुर, भायँगी, सथेडी, नावला, खानपुर आदि विभिन्न ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री के कैंपों का स्थलीय निरीक्षण किया साथ ही जन सेवा केन्द्रों का भी एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान किसानों की खतौनी एवं आधार कार्ड का अवलोकन करते हुए एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने अपनी देखरेख में फार्मर रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन करवाया उन्होंने मौके पर उपस्थित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करके किसानों का फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने स्वयं भी गांव में गली-गली में स्वयं पैदल घूम कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जागरूक किया और इस बारे में संपूर्ण जानकारी दी

इसे भी पढ़ें:  वेतन रूकने के बाद भी सफाई नायक की लापरवाही उजागर

 

एसडीएम ने बताया कि किसान सम्मान निधि पाने वाले सभी किसान लाभार्थियों को अब फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराना होगी। जिसके लिए कृषकों द्वारा 4 प्रकार से फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सकती है। जैसे

1. कैम्प के माध्यम से जनपद के विभिन्न ग्रामों में दिनांक 02.12.2024 से दिनांक 31.12.2024 तक विभिन्न तिथियों में एक लेखपाल तथा कृषि, पंचायत विभाग, ग्राम्य विकास आदि के कर्मचारी की दो सदस्यीय टीम द्वारा ग्राम वार कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। कैंप में किसानों को अपने आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल एवं खतौनी की छायाप्रत्ति के साथ उपस्थित होना होगा। कैंप में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य निःशुल्क किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  खाटू श्याम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु, भजनों की गूंज से गूंजा मंदिर परिसर

2. जन सेवा केन्द्र (सी.एच.सी) कृषक अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क देकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है। इस हेतु कृषक को अपने आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल एवं खतौनी की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा

3. सेल्फ मोड कृषक upfr.agristack.gov.in पर फार्मर आपेंशन पर जाकर अपने आधार कार्ड के माध्यम से लॉग ईन करते हुए अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है।

इसे भी पढ़ें:  महिला बैंक शाखा का हुआ उद्घाटन- महिला स्टाफ ही करेगा कार्य

4. फार्मर सहायक यू०पी० ऐप कृषक play store से farmer sahayak up app download करके साईन अप ऑपशन पर जाकर आधार के माध्यम से लॉग ईन आई०डी० किऐट करते हुए अपनी तथा परिवार के अन्य सदस्य कृषको की फार्मर रजिस्ट्री करा सकते है।

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  धरातल पर उतरी औद्योगिक विकास की तस्वीरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस

Read More »