MUZAFFARNAGAR-डीएम की सख्ती के बाद टली सर्दी की नुमाइश

मुजफ्फरनगर। जनपदवासियों के मनोरंजन और किसानों को तकनीकी खेती तथा यांत्रिकी आविष्कार के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अपनी पहचान रखने वाली जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शन नुमाइश का आयोजन अब अधर में लटक गया है। गर्मियों के सीजन में मनोरंजन का अवसर लेकर आने वाली नुमाइश को दंगों के बाद सर्दी की ठिठुरती रातों में शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन इस बार यह परम्परा टूटती नजर आती है। नुमाइश का ठेका हो जाने के बाद बाजार लगने की तैयारी चल ही रही थी कि जिलाधिकारी ने इसका अनुमोदन करने के बजाये इस पर जांच बैठा दी और सीडीओ को पत्रावली सौंपकर वित्तीय सम्बंधी रिपोर्ट तलब कर ली, जिससे नुमाइश का आयोजन अधर में लटक गया और अब जनवरी की सर्दी में भी नुमाइश के आयोजन की संभावना प्रबल रूप से क्षीण हो चुकी हैं।

जनपद में नुमाइश का बाजार लगातार महंगा होता जा रहा है। वर्ष 2023 में 30 दिन की नुमाइश का ठेका 2.38 करोड़ रुपये में बहराइच की कंपनी के नाम छूटा था और इस बार नुमाइश के आयोजन के लिए ठेके को लेकर हुई कार्यवाही में अधिकतम बोली 2.51 करोड़ रुपये की आई। सर्वाधिक बोली लगाने वाली कंपनी कमला इंटरप्राइजेज मेरठ के मालिक रिंकू कुमार के नाम जिला प्रदर्शनी समिति की ओर से ठेका छोड़ दिया गया। जबकि पिछल साल ठेके का पैसा भी वसूल नहीं होने की पीड़ा सुनाते हुए ठेकेदारों ने पूरा भुगतान करने से इंकार करते हुए छूट मांगी थी, तो बड़ा बवाल हो गया था। प्रदर्शनी समिति की ओर से नुमाइश मैदान के गेट के दरवाजे बंद कर ताला डाल दिया गया था और ठेकेदार फर्म के झूले व अन्य सामान भी रोक लिया था। इसके बाद कंपनी को पूरा पैसा जमा कराना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें:  शामली में टकराई मुजफ्फरनगर के आकाश की बाइक, मां-बहन की मौत

इस बाद नुमाइश के आयोजन की तैयारी अक्टूबर में ही शुरू हो चुकी थी। नवम्बर माह में नुमाइश का आयोजन कराने की तैयारी थी। इसी बीच मीरापुर सीट पर उपचुनाव के लिए आचार संहिता लग जाने के कारण सारी तैयारी धरी रह गई। चुनाव निपटा तो एक बार फिर से जिला प्रदर्शन सीमिति की ओर से नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने नुमाइश के आयोजन की तैयारी प्रारम्भ की थी। इसके लिए दो दिसम्बर को निविदा आमंत्रित की गई। नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष इनको खोला गया तो कमला इंटरप्राइजेज मेरठ की कंपनी ने सर्वाधिक 2.51 करोड़ रुपये की बोली लगाई और उसको ठेका स्वीकृत कर लिया गया। यह ठेका पिछले साल से 13 लाख रुपये अधिक रहा। इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से देय तय किया गया। ठेका होने के बाद अनुमोदन के लिए पत्रावली जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को भेजी गई तो उन्होंने इस पर जांच बैठा दी। डीएम श्री मिश्रा ने बताया कि सीडीओ से वित्तीय व्यवस्था सम्बंधी रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद ही नुमाइश के आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। वहीं नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप का कहना है कि इस साल नुमाइश का आयोजन होने की संभावना अब नहीं हैं। जनवरी में नुमाइश के आयोजन का औचित्य नहीं बनता है, क्योंकि सर्दी तीव्र हो जायेगी। अभी डीएम की ओर से भी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। उनके द्वारा वित्तीय व्यवस्था को लेकर सीडीओ को जांच सौंपते हुए उनकी राय मांगी है, वो अभी प्राप्त नहीं हो पाई। वहीं सूत्रों का कहना है कि यदि नुमाइश का आयोजन होता तो इससे जनपद के लोगों को मनोरंजन का परम्रागत अवसर मिलने के साथ ही इससे सरकार को भी करीब 60 लाख रुपये बतौर राजस्व प्राप्त होने की संभावना बनी थी। 

इसे भी पढ़ें:  शराब के विवाद में युवक ने पिता और चाचा पर किया जानलेवा हमला

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शिव चौक के पास लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया लंगड़ास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  शराब के विवाद में युवक ने पिता और चाचा पर किया जानलेवा हमलावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »