25 अगस्त को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

सहारनपुर। अधिशासी अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड–तकनीकी, सहारनपुर की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि 25 अगस्त को शहर के कई इलाकों में निर्धारित विद्युत कार्यों के चलते कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

विभाग द्वारा बिजनेस प्लान के तहत विद्युत लाइनों के आवश्यक कार्य, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, लोड बैलेंसिंग और पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  चौ अर्जुन सिंह सच्चे चरण सिंह वादी : चौ नीरपाल 

इस दौरान जनक नगर, नुमाइश कैंप, गोविंद नगर, संत नगर, थाना मंडी, खानआलमपुरा, बरेलियों का मदरसा, चौक फुहारा, आनंदपुर, रेलवे फीडर से जुड़े क्षेत्र, वर्धमान, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना जैन बाग, आजाद कॉलोनी, धोबी घाट, खाताखेड़ी, मदनपुरी और निसार रोड समेत कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने जनता से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत उपकरणों एवं पानी आदि की व्यवस्था पहले से कर लें और विभागीय कार्य में सहयोग करें। विभाग ने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। असुविधा के लिए विभाग ने उपभोक्ताओं से खेद भी व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें:  26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, 215 कैडेट्स ने लिया हिस्सा
Share This Article