गणपति सुख समृद्धि प्रदान करने वाले देव : स्वामी कालेंद्रानंद

सहारनपुर । राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में गणपति पूजा अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गणपति सुख समृद्धि प्रदान करने वाले देव है । श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित गणेश महोत्सव अंतर्गत गणपति महाराज की अष्टधातु की प्रतिमा का विधिवत मंत्र उच्चारण कर पूजन अभिषेक स्नान आचार्य ऋषभ शर्मा ने करवाया। भोग अर्पण कर गणपति महाराज की आरती उतारी गई। गणपति महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि नियमित गणपति की पूजा करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है अर्थात मन के विकार तन के रोग एवं आत्मा को कर्म बंधन से मुक्ति मिलती है।

इसे भी पढ़ें:  960 अभ्यर्थी मे से 810 अभ्यर्थियों ने की सफलता हासिल 

उन्होंने कहा गणपति महाराज के विश्व व्यापक रूप में सभी शक्तियां वास करती है। इसलिए गणपति महाराज अपने भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा गणपति की पूजा करने से एवं नियमित मंत्र जाप करने से शरीर की सभी शक्तियां जागृत हो जाती है। जिससे पूजा एवं भक्ति का अर्थ सार्थक होने लगता है जीवन का अर्थ खाना कामना और मर जाना नहीं है। आत्मदर्शन प्रभु की अनुभूति होना अति आवश्यक है जो गणपति के बिना संभव नहीं है इसलिए गणपति की शरणागति होने पर जगत का वैभव एवं अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है एवं परमात्मा के दर्शन होते हैं। इस अवसर परमिशन शर्मा, अश्विनी कंबोज, सागर गुप्ता, अनिल कश्यप, गीता, बबीता, सुचेता राजबाला, ललतेश, कुसुम आदि रहे।

इसे भी पढ़ें:  थाना सरसावा पुलिस द्वारा मात्र 12 घण्टे में किया गया चोरी की घटना का सफल अनावरण 
Share This Article